फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादित: केआरके ने की रणबीर-आलिया के तलाक की बात, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

Wed, 14 Jul 2021 02:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
KRK predicts Ranbir Kapoor  Alia Bhatt wedding in 2022 and divorce within 15 years gets trolled
केआरके- रणबीर कपूर और अलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयानबाजी के चलते काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अब केआरके ने रणबीर कपूर और अलिया भट्ट को लेकर कहा है कि उनका तलाक हो जाएगा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के हॉट कपल में से हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें चल रही हैं। लेकिन हाल ही में केआरके ने ट्वीट कर दावा किया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब शादी करने वाले हैं। जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।



साथ ही केआरके ने यह भी बताया है कि इन दोनों कलाकारों का तलाक कब तक होगा। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर केआरके बॉलीवुड के बहुत से सितारों और उनके रिश्तों लेकर अपना अनुमान साझा करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर भी अपना अनुमान साझा किया है।
 

KRK predicts Ranbir Kapoor  Alia Bhatt wedding in 2022 and divorce within 15 years gets trolled
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा, 'रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी लगभग 2022 के आखिरी तक होगी। लेकिन रणबीर कपूर शादी के बाद 15 साल के भीतर आलिया को तलाक दे देंगे!' लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में ऐसे कमेंट को लेकर उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
 

KRK predicts Ranbir Kapoor  Alia Bhatt wedding in 2022 and divorce within 15 years gets trolled
केआरके

एक यूजर ने लिखा, 'प्रभु आप महान हो...बताओ मेरी शादी और फिर तलाक कब होगा? दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा गलत अनुमान ही क्यों करते हो, कुछ अच्छा नहीं बोल सके।' वहीं , एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सलमान खान ने छोड़ दिया जो बाकियों से भी पंगे ले रहा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK predicts Ranbir Kapoor  Alia Bhatt wedding in 2022 and divorce within 15 years gets trolled
केआरके और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले केआरके ने प्रियंका और निक को लेकर भी ऐसा ही ट्वीट किया था। केआरके ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर कहा है कि उनका तलाक हो जाएगा। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे।'
विज्ञापन
KRK predicts Ranbir Kapoor  Alia Bhatt wedding in 2022 and divorce within 15 years gets trolled
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social media

वहीं, केआरके ने कहा है कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे अपने नाम की वजह से कभी सफल कलाकार नहीं बन पाएंगे। सैफ और करीना कपूर के दोनों बेटों तैमूर और जेह को लेकर लिखा, 'सैफ और करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह कभी अपने नाम की वजह से सुपरस्टार एक्टर नहीं बनेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed