कहते हैं कि दिल के रिश्ते तो खून के रिश्ते से भी बड़े होते हैं क्योंकि वो प्यार के एहसास से जुड़े होते हैं। चाहे वो रिश्ता प्यार का हो, दोस्ती का या फिर भाई-बहन का। बॉलीवुड में भी ऐसे बहुत से रिश्ते हैं जो खून से नहीं बल्कि दिल के तार से बंधे हैं। ऐसा ही रिश्ता दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और दिलीप कुमार का था। दिलीप कुमार बुधवार की सुबह हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनके निधन ने परिवार को तोड़कर रख दिया। मजबूत चट्टान की तरह हर वक्त उनके साथ मौजूद रहने वाली उनकी पत्नी सायरा बानो के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
यादों में यूसुफ: सगे भाई-बहन से बढ़कर था लता मंगेशकर और दिलीप कुमार में प्रेम, तस्वीर देख छलक जाएंगे आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर ने ट्विटर पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं और अपना दर्द जाहिर किया। एक तस्वीर में वो दिलीप साहब को राखीं बांधती नजर आ रही हैं। कच्चे धागों से बनी ये राखी दिलीप और लता के भाई-बहन के प्रेम की मजबूती का प्रतीक थी। हर साल लता बड़े प्यार से दिलीप कुमार को राखी बांधती थीं और उनका मुंह मीठा करवाती थीं। कई तस्वीरों में लता और दिलीप कुमार एक दूसरे को प्यार जताते नजर आ रहे हैं।
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 7, 2021
इन तस्वीरों को साझा करते हुए लता ने लिखा, 'यूसुफ भाई आज अपनी छोटी सी बहन को छोड़कर चले गए...यूसुफ भाई क्या गए, एक युग का अंत हो गया। मुझे कुछ सूझ नहीं रहा है। मैं बहुत दुखी हूं, निशब्द हूं। कई बातें, कई यादें हमें देकर चले गए'। आगे उन्होंने लिखा, 'यूसुफ भाई पिछले कई साल से बीमार थे, किसी को पहचान नहीं पाते थे। सायरा भाभी ने सब छोड़कर दिन रात उनकी सेवा की। उनके लिए दूसरा कुछ नहीं था जीवन में। मैं ऐसी औरत को प्रणाम करती हूं और यूसुफ भाई की आत्मा को शांति मिले ये मेरी प्रार्थना है'।
यूसुफ़ भाई आज अपनी छोटीसी बहन को छोड़के चले गए.. यूसुफ़ भाई क्या गए, एक युग का अंत हो गया. मुझे कुछ सूझ नहीं रहा. मैं बहुत दुखी हूँ, नि:शब्द हूँ.कई बातें कई यादें हमें देके चले गए.
सायरा बानो ने अपना कोहिनूर खो दिया तो वहीं लता मंगेशकर ने भी अपना भाई खो दिया। दिलीप साहब जहां लता मंगेशकर को अपनी बहन कहते थे तो वहीं शाहरुख को अपना बेटा मानते थे। सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'अगर हमारा कोई बेटा होता तो वो शाहरुख की तरह दिखता'। ऐसे मे जब दिलीप कुमार का निधन हुआ तो रोती हुई सायरा को शाहरुख ने एक बेटे की तरह संभाला। जिस तरह से इंडस्ट्री के लोगों को दिलीप साहब अपना परिवार समझते थे उससे पता चलता है कि उनके दिल में कितना प्यार था।
दिलीप कुमार के जाने का हर किसी को गम है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकार उनके घर पहुंच गए थे। शाहरुख खान, अनिल कपूर, करण जौहर, रणबीर कपूर सभी अपनी संवेदना प्रकट करने दिलीप साहब के घर पहुंचे थे और उनके अंतिम दर्शन किए। अब दिलीप साहब चले गए, लेकिन अपने पीछे इतनी यादें छोड़ गए जिन्हें अब कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।