मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का मोम का पुतला गुरुवार को नई दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। इस संदर्भ में अभिनेता ने एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट के साथ उन्होंने अपने वैक्स स्टैच्यू संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। दिलजीत को पिछली बार हॉकी के महान खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक में लीड किरदार करते हुए देखा गया था।
मैडम तुसाद में लगा दिलजीत दोसांझ का स्टैच्यू, ये सम्मान पाने वाले पहले सरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अभिनेता ने इस बात की घोषणा बायोपिक 'सूरमा' की रिलीजिंग के दौरान ही कर दी थी। मैडम तुसाद की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया था कि 'यह पंजाब दा पुत्तर मैडम तुसाद में एंट्री लेगा।' वाकई में इस पंजाबी स्टार ने यह कारनामा कर ही दिखाया।
गौरतलब है कि गुरुवार को नई दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के मोम के पुतले का अनवारण किया गया। ऐसे में इस पंजाबी गायक ने सोशल मीडिया पर खुशी भी जाहिर की है। दिलजीत ने ट्वीट में लिखा- 'पहले सिख ने लगवाया मैडम तुसाद में अपना पुतला।' यह साफ है कि पहली बार जब किसी सरदार का मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगा है।
Aukaat Ghat Te Kirpa Zyada 🙏🏽🙏🏽
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) March 28, 2019
Dosanjh Kalan Ton @MadameTussauds @tussaudsdelhi
Wah Maalka Terian Tu Jaaney 🙏🏽🙏🏽
FIRST Turbaned SIKH to Have Wax Figure at #MadameTussauds
LOVE MY FANS 🤗🤗🙏🏽🙏🏽 pic.twitter.com/8wSixWF4Rd
बात करें दिलजीत के मोम के पुतले के रंगरूप की तो बता दें कि इसमें दिलजीत काले रंग के आउटफिट में अपने हिप-हॉप स्टाइल में नजर आ रहे हैं। जब इसका अनावरण किया गया तो दोनों में अंतर करना मुश्किल हो रहा था। बता दें कि बायोपिक सूरमा में दिलजीत दोसांझ ने जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया था। क्रिटिक्स, सेलेब्स और आम दर्शकों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। फिल्म में हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी।