फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैडम तुसाद में खुद के स्टैच्यू रखे जाने पर ऐसा महसूस कर रहें महेश बाबू, बताई मन की सारी बात

Thu, 28 Mar 2019 07:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 28 Mar 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
mahesh babu realise honoured to have statue at Madame Tussauds
mahesh babu - फोटो : file

टॉलीवुड सुपरस्टार और हाइएस्ट पेड अभिनेता महेश बाबू अपने वैक्स स्टेचू को लेकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 25 मार्च को अभिनेता के वैक्स स्टैच्यू का अनावरण हैदराबाद में किया गया। यह दूसरी बार है जब किसी टॉलीवुड अभिनेता का स्टैच्यू बनाया गया है। इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' फेम अभिनेता प्रभास का भी वैक्स स्टैच्यू बन चुका है। 

mahesh babu realise honoured to have statue at Madame Tussauds
mahesh babu - फोटो : file

महेश ने अपने हैदराबाद स्थित एएमबी सिनेमा के थिएटर में इसका अनावरण किया था। इस मौके पर अभिनेता के कई फैन्स भी यहां उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठे हुए थे। यह पहली बार है जब किसी अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू भारत में लाया गया है। महेश ने एक इंटरव्यू में इस पर खुशी जाहिर करते हुए कई सारी बाते साझा की। 

mahesh babu realise honoured to have statue at Madame Tussauds
mahesh babu - फोटो : file

उन्होंने कहा  'सच में एक सपना है जो मेरे शहर और फैन्स के सामने पूरा हुआ है, इस सम्मान को पाकर मुझे बहुत खुशी हुई, मैं इससे ज्यादा क्या कहूं, लेकिन मैं मैडम तुसाड की पूरी टीम को इसके लिए दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं, अपने ही सिनेमा में अपने स्टैच्यू का अनावरण अपने ही बच्चों के सामने करना मेरे लिए इससे बड़ा पल कोई और हो ही नहीं सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh babu realise honoured to have statue at Madame Tussauds
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से हों लेकिन फिल्मों में अपनी मेहनत से उन्होंने खुद बड़ी पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती टॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। उनके इस कामयाबी और अंतरराष्ट्रीय फैन फॉलोइंग की वजह से मैडम तुसाद ने महेश बाबू का वैक्स स्टैच्यू बनाने के लिए अपनी टीम को हैदरबाद भेजा था।

विज्ञापन
mahesh babu realise honoured to have statue at Madame Tussauds
mahesh babu - फोटो : file

महेश के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म महाऋषि में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री पूजा हेगडे़ होंगी। वहीं अल्लारी नरेश भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ा पहला गाना 'छोटी-छोटी बातें' 29 मार्च को रिलीज होने जा रहा है।  फिल्म अगले महीने 9 अप्रैल को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed