{"_id":"5adbfab24f1c1b82028b5c3f","slug":"diljit-dosanjh-get-dada-saheb-phalke-award-for-the-most-trending-personality-of-the-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के दिग्गज स्टार जो इतने साल में नहीं कर सके वो दिलजीत दोसांझ ने कर दिखाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के दिग्गज स्टार जो इतने साल में नहीं कर सके वो दिलजीत दोसांझ ने कर दिखाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेहतरीन गानों और एक्टिंग से सभी को दीवाना बनाने वाले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने वह कर दिखाया है जो आज तक किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने नहीं किया है। उन्हे इसके लिए को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
दरअसल दिलजीत दोसांझ अपने कई सुपरहिट गानों और पंजाबी फिल्मों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग होने की वजह से ही दिलजीत दोसांझ को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जी हां दिलजीत साल 2018 की सबसे ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी में से एक हैं।
दिलजीत दोसांझ ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, मोस्ट ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड। दिलजीत के फैंस ने उन्हें कमेंट कर इस सम्मान के लिए ढेर सारी बधाई भी दी है।
@dpiff_official DadaSaheb Phalke Award 🏆Most Trending Personality 2018 DOSANJHANWALA 😊🙏
A post shared by Diljit Dosanjh (@diljitdosanjh) on
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि साल 2012 में पहली बार दिलजीत दोसांझ अपनी पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट' से लाइमलाइट में आए थे। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी फिल्में की। इतना ही नहीं दलजीत 'उड़ता पंजाब', 'फिल्लौरी' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'सूरमा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।