{"_id":"63ea25f276b5ae0e0c0cc09c","slug":"dilwale-dulhania-le-jayenge-re-release-on-valentine-week-know-about-shahrukh-khan-film-box-office-collection-2023-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DDLJ Box Office Collection: धमाकेदार कमाई कर रही DDLJ, वेलेंटाइन वीक में फिर हिट रही राज-सिमरन की लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
DDLJ Box Office Collection: धमाकेदार कमाई कर रही DDLJ, वेलेंटाइन वीक में फिर हिट रही राज-सिमरन की लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:32 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
ddlj
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यह राज और सिमरन की बहुत ही प्यारी लव स्टोरी है। आज भी यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है और दर्शक इसे पसंद करते हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान किंग ऑफ रोमांस हो गए तो वहीं इसी फिल्म के बाद शाहरुख और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया और यह जोड़ी आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 28 साल का समय बीत चुका है, लेकिन राज और सिमरन आज भी फैंस की पहली पसंद हैं।
Trending Videos
2 of 5
DDLJ
- फोटो : Social media
वेलेंटाइन डे के खास वीक पर कुछ रोमांटिक फिल्मों को दोबारा रिलीज किया गया है। जिनमें से डीडीएलजे भी शामिल है। इस फिल्म को 10 फरवरी को नेशनल मल्टीप्लेक्स जैसे पीवीआर, आइनॉक्स और साइनपोलिस में फिर से रिलीज करने का फैसला किया गया। अब सिनेमाघरों में डीडीएलजे 16 फरवरी तक चलने वाली है। बड़े पर्दे पर एक बार फिर डीडीएलजे को रिलीज करते ही ऑडियंस की 28 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं। महज 2 दिनों में ही फिल्में ने लाखों में कमाई कर ली है।
शाहरुख खान की फिल्म डीडीएलजे को मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, लखनऊ, नोएडा, देहरादून, फरीदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई समेत भारत के 37 से अधिक शहरों में रिलीज की गई है। इस फिल्म का दोबारा रिलीज होना शाहरुख और काजोल के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
4 of 5
ddlj
इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने 2.50 लाख रुपये की कमाई की थी। 11 फरवरी 2023 को इसमें बड़ा मुनाफा देखा गया। अगले दिन फिल्म ने थिएटर में 10 लाख रुपये का बिजनेस किया। रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरे दिन भी फिल्म का बिजनेस 10 लाख रुपये है। यानी कि तीन दिनों में इसकी कुल कमाई 22.5 लाख रुपये है। माना जा रहा है कि फिल्म 14 फरवरी 2023 को 20 लाख रुपये तक का बिजनेस कर सकती है। कुल मिलाकर इस वैलेंटाइन वीक में ये फिल्म 60 लाख रुपये तक की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
DDLJ
बता दें कि यह फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। मुंबई के 'मराठा मंदिर' में जल्द ही फिल्म के 10 हजार दिन पूरे हो जाएंगे। रिलीज के बाद 9978 दिन पूरे हो चुके हैं। पिछले साल नवंबर में शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर भी डीडीएलजे को लिमिटेड थिएटर्स में रिलीज किया गया था। इस दिन फिल्म ने 27 लाख रुपये की कमाई कर डाली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X