दीना पाठक की आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक्ट्रेस का जन्म चार मार्च 1922 के दिन गुजरात के अमरेली में हुआ था। उन्होंने बेहद कम उम्र से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। एक्ट्रेस ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की थी। उन्होंने एक्टिंग की क्लास राशीकला पारेख से ली थी। साथ ही, उन्हें शांति वर्धन ने डांस सिखाया था। दीना पाठक बेहद कम उम्र में इंडियन नेशनल थिएटर में शामिल हो गई थीं। वह अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने भवानी थिएटर में अंग्रेजो के खिलाफ लोगों को एक्टिंग के जरिए जागरूक किया था। भवानी थिएटर एक फोल्क गुजराती थिएटर था। दीना एक भारतीय एक्ट्रेस होने के साथ-साथ गुजराती थिएटर की डायरेक्टर भी थी। इसके अलावा वह एक एक्टिविस्ट और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन की प्रेसिडेंट थीं।
Dina Pathak: दीना पाठक ने दर्जी से की थी शादी, प्यार-इश्क और मोहब्बत से लबरेज है यह प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीना ने राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के सामने किया था परफॉर्म
दीना ने अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना दिया था। 1940 के दशक में लोग एक्ट्रेस के ड्रामा शो को देखने के लिए लंबी लाइनों में थिएटर पहुंचते थे। साल 1957 में पहली बार दीना ने देश के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के सामने राष्ट्रपति भवन में परफॉर्म किया था, जिसके बाद वह पहली गुजराती बनी थीं, जिन्होंने यह सम्मान हासिल किया था।
Bhojpuri Screen & Stage Awards 2023: ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ ने मारा सिक्सर, खेसारी और आम्रपाली रहे अव्वल नंबर
60 साल के करियर में 120 फिल्मों में किया काम
एक्ट्रेस ने गुजराती फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1948 में फिल्म कारियावार से की थी। एक्ट्रेस इसके बाद भी थिएटर करती रही थीं। 1960 के दशक में चार फिल्मों में काम किया था, जिसमें से सत्यकाम, सात हिंदुस्तानी, द गुरु, जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में मौसम, किनारा किताब, चितचोर, घरोंदा, भूमिका, जैसी फिल्में की थी। दीना पाठक एक वक्त के बाद ज्यादातर मां, दादी मां के रोल में नजर आने लगी थीं। दीना ने 60 साल तक अभिनय किया है, जिसमें उन्होंने 120 फिल्मों में काम किया है। साथ ही उन्होंने गुजराती थिएटर में काम करना कभी भी नहीं छोड़ा था।
Shraddha Kapoor : जब फैन ने की बच्चे को कार पर बैठाने की कोशिश, श्रद्धा कपूर का यह रिएक्शन आया सामने
दीना पाठक की बेटियां हैं बॉलीवुड की जानी मानी कलाकार
दीना पाठक की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो उनकी प्रेम कहानी काफी अनोखी रही थी। उन्होंने बलदेव पाठक से शादी की थी। एक्ट्रेस के पति गेटवे ऑफ इंडिया के पास कपड़े सिला करते थे। कपल की दो बेटियां हैं, जो आज बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है। दीना की बड़ी बेटी रत्ना पाठक शाह और छोटी बेटी सुप्रिया पाठक। दोनों ने बॉलीवुड में तमाम फिल्में की हैं। वहीं, रत्ना पाठक बॉलीवुड के जाने माने कलाकार नसीरुद्दीन शाह की पत्नी हैं और सुप्रिया पाठक पंकज कपूर की पत्नी है।
Bholaa Trailer Launch: सोमवार को गूंजेगा हर हर महादेव का जयघोष, 'भोला' के ट्रेलर लॉन्च की जोरदार तैयारी
दीना के पति ने राजेश खन्ना और दिलीप कुमार के लिए सिले कपड़े
बलदेव पाठक की खास बात यह थी कि वह राजेश खन्ना दिलीप कुमार जैसे कलाकारों के लिए कपड़े सिला करते थे। यहां तक कि फिल्म गुरु में राजेश खन्ना ने बलदेव पाठक का डिजाइन किया हुआ कुर्ता ही पहना था। बताया जाता है कि जब राजेश खन्ना के करियर में गिरावट आई तो दीना के पति की दुकान पर भी काफी असर पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने कुछ वक्त के बाद अपनी दुकान को बंद कर दिया था। बलदेव पाठक ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस ने अपना पूरा जीवन बलदेव के नाम कर दिया था। दीना ने अपना काम फिल्मों में जारी रखा था। वहीं, उन्होंने भी साल 2002 में 11 अक्टूबर को 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
Sara Ali Khan: लाल ड्रेस में तीखी मिर्ची लगीं सारा, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, एक ने दे दी नमाज पढ़ने की सलाह