{"_id":"5c2af3c5bdec2256aa76edd7","slug":"dipika-kakar-dont-want-to-met-bigg-boss-12-contestant-romil-chaudhary-read-full-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ का बड़ा खुलासा, इस कंटेस्टेंट की शक्ल भी नहीं देखना चाहती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ का बड़ा खुलासा, इस कंटेस्टेंट की शक्ल भी नहीं देखना चाहती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
dipika kakar
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 12 जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ लगातार मीडिया से बात कर रही हैं । हर कोई जानना चाहता है कि दीपिका ने किस स्ट्रैटजी के चलते ये शो जीता । चलिए आपको बताते हैं दीपिका कक्कड़ ने आखिर इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए।
2 of 6
dipika kakar
- फोटो : twitter
दीपिका कक्कड़ ने कहा - 'बिग बॉस की जर्नी अपने आप में बहुत बड़ा चैलेंज रही है। जब हम बाहर होते हैं तो दुनिया आपको जान बूझकर नीचा दिखाने के लिए बाते नहीं सुनाती। मैंने जो भी किया उस घर में लोगों ने फेक ही कहा। फिर चाहे खाना बनाना हो या फिर लोगों को जाकर सपोर्ट करना हो। हर बार मुझे यही कहा गया कि फेक है यह सब स्ट्रैटजी है।'
3 of 6
dipika kakar
शिल्पा शिंदे के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा - 'मुझे नहीं पता शिल्पा मुझसे अपसेट क्यों है? मैं उनके ओपीनियन की इज्जत करती हूं। कुछ भी आप करते तो कुछ आपको सपोर्ट करते हैं और कुछ नहीं। इसलिए वह उनके विचार है कि मैं फेक हूं। दर्शकों को पता है कि वह किसको जिता रहे है। इतने सारे लोगों से मिली हूं और सभी कह रहे हैं आपने बहुत अच्छे से खेला। इसी वजह से यह ट्रॉफी आज मेरे पास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Dipika Kakar
- फोटो : Instagram
जब दीपिका से पूछा गया क्या आप कलर्स की चेहरा रही हैं तो इस वजह से जीतीं? इस पर दीपिका ने कहा- 'अगर ऐसा होता तो मुझे 'झलक दिखलाजा' जीत जाना चाहिए था क्योंकि उस समय तो मैं शो कर रही थी। मुझे नहीं लगता कि बिग बॉस में कुछ भी फेक होता है।'
विज्ञापन
5 of 6
Dipika Kakar
रोमिल के बारे में दीपिका ने कहा- 'मैं उनसे बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहूंगी और न ही बात करना चाहूंगीं। ऐसा नहीं है कि मुंह मोड़ लूंगी लेकिन सामने से कोई बात नहीं करूंगी।' दीपिका के लिए बेशक यह ट्रॉफी काफी अहमियत रखती है लेकिन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण उनके पति शोएब और परिवार वालों के चेहरे की खुशी है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।