{"_id":"5c29f7d0bdec2257022f97f5","slug":"haryanvi-singer-anamika-anb-suicide-attempt-sapna-choudhary-also-try-to-kill-herself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी सिंगर ने निगला जहर, सपना चौधरी भी कर चुकी हैं जान देने की कोशिश, जानें क्यों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हरियाणवी सिंगर ने निगला जहर, सपना चौधरी भी कर चुकी हैं जान देने की कोशिश, जानें क्यों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 01 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सिंगर ने निगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणवी सिंगर अनामिका बावा उर्फ एनीबी ने जहर निगलकर सुसाइड करने करने कोशिश की, पर क्या आप जानते हैं कि सपना चौधरी ने भी जान देने का प्रयास किया था। यहां जानिए क्या था मामला।
2 of 6
सिंगर ने निगला जहर
मामला हिसार का है। पति के जन्मदिन के अवसर पर हरियाणवी कलाकार अनामिका बावा उर्फ एनीबी ने अपने घर पर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बनी हुई है। अनामिका पति के साथ विवाद के कारण पिछले डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही है। पति की प्रेमिका उसे फोन करके परेशान करती थी, इसके चलते अनामिका ने जान देने की कोशिश की।
3 of 6
एक्ट्रेस सपना चौधरी
मशहूर सिंगर डांसर सपना चौधरी ने ऐसा ही एक कदम उठाया था, लेकिन जान बचा ली गई। दरअसल, फेसबुक पेज पर आ रहे कमेंट्स से आहत होकर सपना ने जहर खा लिया था। जान देने की कोशिश करने के पीछे एक रागनी के बोल को लेकर चल रहा विवाद था। मामले को लेकर फेसबुक पर पिछले कई दिनों से कमेंट्स आ रहे थे, जिनसे परेशान होकर सपना ने ये कदम उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिंगर ने निगला जहर
वहीं अनामिका के सुसाइड करने की वजह पति की प्रेमिका निकली। सिंगर की शादी रोहतक निवासी शेखर खन्ना के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। शेखर खन्ना वीडियो डायरेक्टर है। वीडियो डायरेक्टिंग के दौरान ही उनकी मुलाकात हुई थी। शादी के बाद इनको एक बेटा भी हुआ, जो अब पांच साल का है। अनामिका के अनुसार उसके पति का पिछले दो साल से किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
Couple
जब इस बात का उसको पता चला तो वह डेढ़ साल पहले अपने मायके हिसार के नवदीप कॉलोनी में आकर रहने लगी। अनामिका के अनुसार, पति की प्रेमिका बार-बार फोन करके उसे परेशान करती है और धमकी देती है। उस महिला का शनिवार को भी फोन आया और वह कहने लगी कि उसका पति आया हुआ है और वह उसके साथ जन्मदिन मना रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।