फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dipika-Shoaib: बनकर तैयार हुआ दीपिका-शोएब का आलीशान घर, बेटे रुहान संग नए 'शोएका हाउस' की दिखाई झलक

Tue, 03 Oct 2023 08:47 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 03 Oct 2023 08:47 AM IST
विज्ञापन
Dipika kakar shoaib ibrahim show the glimpse of their luxurious house pictures goes viral
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों अपने बेटे रुहान के साथ पैरेंटहुड लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। दोनों इन दिनों हैप्पी स्पेस में हैं। उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है। कपल के सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है, जिसकी एक झलक उन्होंने हाल ही अपने फैंस को दिखाई है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्होंने अपने इस सपनों के घर का क्या नाम रखा है। 

Dipika kakar shoaib ibrahim show the glimpse of their luxurious house pictures goes viral
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर पैरेंट्स अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे दीपिका और शोएब ने अब अपनी जिंदगी का एक और सपना पूरा कर लिया है। जी हां, 2 अक्टूबर 2023 को शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया, जिसकी शुरुआत शोएब और दीपिका के अपने बेटे रुहान से बात करते हुए हुई। इस दौरान, नन्हा रुहान अपने पैरेंट्स को देखने में बिजी था। इसके बाद, शोएब और दीपिका कक्कड़ को अपने परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाते देखा गया और रुहान ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रुहान अपनी चंचल आंखों से सबको हैरानी से देख रहा था। इसके बाद शोएब ने खुलासा किया कि उनका सपनों का घर आखिरकार तैयार है, बस कुछ ही चीजें बाकी हैं।

Dipika kakar shoaib ibrahim show the glimpse of their luxurious house pictures goes viral
शोएका - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और शोएब के घर का नाम फैंस से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने घर का नाम 'शोएका' रखा है, जो नाम कपल को फैंस ने दिया है। फैंस उन्हें प्यार से इसी नाम से बुलाते हैं। ऐसे में कपल ने अपने घर का नेम प्लेट यही रखा है। इससे साबित होता है कि दीपिका और शोएब अपने फैंस से कितना प्यार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika kakar shoaib ibrahim show the glimpse of their luxurious house pictures goes viral
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दीपिका बताते हुए रो पड़ीं कि शोएब और उन्होंने सालों की कड़ी मेहनत के बाद अपना ये सपना पूरा किया है। दीपिका ने ये भी बताया कि उनका और शोएब का हमेशा से सपना था कि बड़ा घर हो, ज्यादा स्पेस हो और अच्छा इंटीरियर हो। फाइनली सपना पूरा हुआ।

विज्ञापन
Dipika kakar shoaib ibrahim show the glimpse of their luxurious house pictures goes viral
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

इसी वीडियो में दीपिका और शोएब ने उस लंबे सफर के बारे में भी बात की, जिसमें उनके लिए सभी अच्छी चीजें होती गईं। दीपिका ने साझा किया, "यह घर और हमारे पास जो कुछ भी है, वह हम दोनों की कड़ी मेहनत, हमारे पेशे के साथ एक लंबी यात्रा, हमारी भावनाओं, धैर्य और कड़ी मेहनत के कारण है, जो इस खूबसूरत वास्तविकता को जोड़ती है। यह सब आपके प्यार और आशीर्वाद के कारण ही संभव हो सका है। यह घर एक लंबी जर्नी के बाद बन पाया है।''

यह भी पढ़ें: इन सितारों के लिए बिग बॉस बना 'मुसीबत का घर', हो गए थे डिप्रेशन का शिकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed