{"_id":"5ac37e244f1c1b99618b53e2","slug":"director-and-actor-prabhudeva-saved-salman-khan-bollywood-carrier-in-2008","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान का फ्लॉप करियर बचाकर प्रभु देवा ऐसे बने थे मसीहा, इस फिल्म से लगाई थी 'सुल्तान' की नैया पार ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान का फ्लॉप करियर बचाकर प्रभु देवा ऐसे बने थे मसीहा, इस फिल्म से लगाई थी 'सुल्तान' की नैया पार
Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman and Prabudeva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2002 से 2007 तक सलमान का करियर लगभग डगमगा चुका था लेकिन प्रभु देवा ने मसीहा बनकर उनकी नैया पार लग दी। दरअसल, बात कर रहे हैं डायरेक्टर और एक्टर प्रभु देवा के 43 वें बर्थडे पर उनके करियर की।
2 of 5
Prabhu And Salman
90 के दशक में फिल्म हमसे से है मुकाबला से लोगों की नजरों में चढ़ जाने वाले इस इंडियन माइकल जैक्सन ने इस फिल्म में ऐसा डांस किया था जो आज भी लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। प्रभु देवा साउथ सिनेमा के कामयाब एक्टर और निर्देशक रहे हैं, मगर हिंदी सिनेमा के शौकीनों के जहन में उनकी छवि एक डांसर के तौर पर ही है।
3 of 5
Prabhu deva
बतौर एक्टर 2002 में प्रभु देवा की पहली हिंदी फिल्म अग्निवर्षा थी। अर्जुन सजनानी निर्देशित फिल्म में उन्होंने ब्रह्रमराक्षस का किरदार निभाया था। फिल्म मे अमिताभ बच्चन, मिलिंद सोमन और जैकी श्रॉफ के अलावा साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी थे, जबकि रवीना टंडन ने फिल्म में लीड रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prabhu deva
इसके बाद 2013 में फिल्म एबीसीडी में उन्होंने एक एक्टर के तौर पर काम किया। फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था और प्रभु देवा एक डांस मास्टर के किरदार में थे। इसके सीक्वल एबीसीडी-2 में भी प्रभु देवा ने अपना रोल जारी रखा। एक लीड एक्टर के तौर पर प्रभु देवा की 2016 में आई फिल्म तूतक तूतक तूतिया भी है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
लेकिन इन सबसे पहले 2009 में प्रभु देवा ने निर्देशिकी में हाथ आजमाया और वह सफल साबित हुए और साथ ही बॉलीवुड से एक सुपरस्टार कम होने से बचा लिया। बता दें कि प्रभु देवा ने साल 2009 में फिल्म वॉन्टेड डायरेक्ट की थी जिसके बाद से सलमान के तारें एक बार फिर बुलंदियों पर पहुंच गए थे। फिल्म इतनी हिट साबित हुई थी कि बॉलीवुड का यह 'सुल्तान' रातोंरात एक बार फिर सुपरस्टार बन गया था। इसके बाद से सलमान ने कभी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा और आज बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ उनके नाम से ही फिल्में पैसा कमाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।