फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 हजार करोड़ के इस घोटाले ने हिला दी थी सरकार, सुपरस्टार की बीवी समेत ये दिग्गज नेता रहा रडार पर

Thu, 04 Mar 2021 02:37 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 04 Mar 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
director Hansal Mehta going to make new scam web series Scam 2003 The Curious Case of Abdul Karim Telgi after the success of scam 1992
हंसल मेहता - फोटो : Social media

अपने निर्देशन करियर के सबसे कामयाब दौर में चल रहे हंसल मेहता जल्द ही देश के एक और घाटाले की कहानी परदे पर पेश करने वाले हैं। उनकी पिछली सीरीज ‘स्कैम 1992’ को मिली कामायाबी से उत्साहित होकर इस सीरीज के निर्माताओं ने पूरी की पूरी घोटाला सीरीज की योजना बना ली है। इस फ्रेंचाइजी की अगली कहानी महाराष्ट्र के चर्चित स्टांप घोटाले पर होगी और ये सीरीज पत्रकार संजय सिंह की किताब ‘रिपोर्टर की डायरी’ पर आधारित बताई जा रही है।

director Hansal Mehta going to make new scam web series Scam 2003 The Curious Case of Abdul Karim Telgi after the success of scam 1992
स्कैम 1992 - फोटो : scam 1992

अभिनेता प्रतीक गांधी की किस्मत बदल देने वाली वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ हाल के दिनों की हिंदी मनोरंजन जगत की सबसे अच्छी क्राइम वेब सीरीज में गिनी जाती है। देश में हुए सबसे बड़े शेयर घोटाले की इस कहानी को हकीकत के काफी करीब रखते हुए निर्देशक हंसल मेहता ने ओटीटी पर एक नया ट्रेंड भी शुरू किया है। तेलगी घोटाले की सीबीआई जांच करने वाले देश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार से भी हाल के दिनों में कुछ निर्माताओं ने मुलाकात की। लेकिन, हंसल मेहता की सीरीज इस घाटाले की महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर ज्यादा केंद्रित रहेगी।

director Hansal Mehta going to make new scam web series Scam 2003 The Curious Case of Abdul Karim Telgi after the success of scam 1992
हंसल मेहता, अब्दुल करीम तेलगी - फोटो : Social media

इस नई सीरीज का नाम है, ‘स्कैम 2003: द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी’। कुख्यात अब्दुल करीम तेलगी ने देश में फर्जी स्टाम्प पेपर आपूर्ति करने का पूरा नेटवर्क तैयार कर लिया था और करेंसी छापने वाली एक पुरानी प्रिटिंग मशीन को कबाड़ में खरीदकर अपना एक कारखाना भी महाराष्ट्र में लगा लिया था। इस मामले की जांच के दौरान उस समय के एक सुपरस्टार की पत्नी और सूबे के एक कद्दावर नेता का नाम भी जांच में सामने आया था। ये नेता महाराष्ट्र की सत्ताशीन पार्टी में किसी न किसी तरह शामिल हो जाने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
director Hansal Mehta going to make new scam web series Scam 2003 The Curious Case of Abdul Karim Telgi after the success of scam 1992
अब्दुल करीम तेलगी - फोटो : Social media

कर्नाटक के खानापुर में पैदा हुए अब्दुल करीम तेलगी ने अपना शातिर दिमाग लगाकर जो ये अनोखा घोटाला किया था उसमें 20 हजार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा पाया गया था। इस सीरीज को लिखने के लिए मराठी सिनेमा के चर्चित लेखक यज्ञोपवीत को साइन किया गया है। संजय सिंह भी लेखन टीम का हिस्सा रहेंगे। सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ही करने वाले हैं।

विज्ञापन
director Hansal Mehta going to make new scam web series Scam 2003 The Curious Case of Abdul Karim Telgi after the success of scam 1992
हंसल मेहता - फोटो : Social media

इस बारे में हंसल मेहता कहते हैं, ‘इस सीरीज की शूटिंग इसी साल के आखिर में शुरू होने वाली है। एक और घोटाले की कहानी दर्शकों के सामने लाने के लिए मैं अभी से बहुत उत्साहित हूं। देशवासियों की अतीत की इन आर्थिक अपराध कथाओं में बहुत दिलचस्पी है ये बात हर्षद मेहता पर बनी सीरीज से साबित हो चुकी है। अब हम सब मिलकर एक नई कहानी पर काम शुरू करने जा रहे हैं और मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed