फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns: क्या 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखेगा मोहित सूरी का जादू, पिछली फिल्म की कामयाबी दोहरा पाएगी नई कहानी?

Wed, 06 Jul 2022 09:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Jul 2022 09:13 AM IST
विज्ञापन
Director Mohit Suri Upcoming Movie Ek Villain Returns Star Cast John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria Previous Films Were Super Flops
एक विलेन रिटर्न्स स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हिट फिल्मों का सीक्वल बनाने का चलन काफी पुराना है। अपनी पिछली फिल्मों की सफलता को भुनाने के लिए फिल्ममेकर इन मूवीज के कई भाग बनाते हैं। हालांकि हर बार मेकर्स हाथ सफलता नहीं लगती। फिल्मों के कई ऐसे उदाहरण हैं जिसका पहला भाग हिट तो हुआ लेकिन जब निर्माताओं ने इसका दूसरा भाग बनाया तो यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के सामने भी यही चुनौती नजर आ रही है। इसका पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुआ था। अब मोहित सूरी इस फ्रेंचाइजी की दूसरी किश्त लेकर आ रहे हैं, लेकिन इसकी स्टारकास्ट ऐसी है जिनके सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में काम करने वाले सभी सितारों की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या मोहित सूरी का जादू इस फिल्म की नैया पार लगा पाएगा या नहीं?

Director Mohit Suri Upcoming Movie Ek Villain Returns Star Cast John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria Previous Films Were Super Flops
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम

इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यूं तो जॉन कई हिट फिल्में दे चुके हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। जॉन की आखिरी फिल्म 'अटैक' थी। इस फिल्म से जॉन को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।

Director Mohit Suri Upcoming Movie Ek Villain Returns Star Cast John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria Previous Films Were Super Flops
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर

जॉन की तरह अर्जुन कपूर की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप फिल्में रही हैं। उनकी पिछली चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। संदीप और पिंकी फरार तो बॉक्स ऑफिस पर कब आई कब गई किसी को पता ही नहीं चल सका। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 0.35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Mohit Suri Upcoming Movie Ek Villain Returns Star Cast John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria Previous Films Were Super Flops
दिशा पाटनी - फोटो : insta
दिशा पाटनी

दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म राधे द मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ नजर आई थीं। कोरोना महामारी की वजह से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म को लोगों ने बिलकुल पसंद नहीं किया था। फिल्म की कमजोर कहानी की वजह से सलमान खान और प्रभुदेवा की खूब आलोचना भी हुई थी।

विज्ञापन
Director Mohit Suri Upcoming Movie Ek Villain Returns Star Cast John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria Previous Films Were Super Flops
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तारा सुतारिया

तारा सुतारिया बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि उनका करियर का ग्राफ काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। तारा की आखिरी फिल्म हीरोपंती थी जो इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 24 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed