फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry Day 5 Collection: अब शुरू हुए ‘रॉकेट्री’ के लिए स्कूली बच्चों के ग्रुप शोज, मंगलवार को बढ़ा कलेक्शन

Wed, 06 Jul 2022 09:13 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 06 Jul 2022 09:13 AM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Day 5 Box Office Collection Rashtra Kavach Om Jugjugg Jeeyo Thor Love And Thunder
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को निर्माता, निर्देशक और अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ ने फिर से अपने कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज करनी शुरू कर दी है। देश के कई हिस्सों से इस फिल्म के लिए ग्रुप बुकिंग और स्कूली छात्रों के स्पेशल शोज भी होने शुरू हो गए हैं। फिल्म देखने वाले इस फिल्म को देश में टैक्स फ्री करने की मांग भी कर रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन मंगलवार को बढ़ने का सीधा असर इसके साथ रिलीज हुई फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओम’ और बीते हफ्ते की रिलीज ‘जुग जुग जियो’ के गिरते कलेक्शन पर दिख रहा है। इस बीच माधवन ने शुक्रवार से फिल्म के तमिल संस्करण के शोज बढ़ाने का वादा किया है।

Rocketry The Nambi Effect Day 5 Box Office Collection Rashtra Kavach Om Jugjugg Jeeyo Thor Love And Thunder
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी के लिए अभी करना होगा इंतजार
1 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ की रिलीज दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं की संस्था के लिए हाल में लिए गए फैसले के चलते ओटीटी पर 15 अगस्त के बाद ही संभव हो सकेगी। इस बीच फिल्म को देखने वाले दर्शकों की तादाद सोमवार को घटने के बाद मंगलवार को फिर से बढ़ने लगी है। फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में 8.75 करोड़ रुपये का अच्छा कारोबार किया था। सोमवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की तमिल संस्करण से करीब 50 लाख रुपये, हिंदी संस्करण से करीब 76 लाख रुपये और मलयालम संस्करण स करीब चार लाख रुपये की कमाई हुई।
Rocketry The Nambi Effect Day 5 Box Office Collection Rashtra Kavach Om Jugjugg Jeeyo Thor Love And Thunder
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ नांबी नारायणन, रॉकेट्री पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार को फिर बढ़ा कलेक्शन
आमतौर पर नई रिलीज होने वाली फिल्मों की कमाई शुक्रवार से लेकर रविवार तक बढ़ती है इसके बाद सोमवार से लेकर गुरुवार तक फिल्म की कमाई लगातार घटती जाती है और ये कमाई अगले वीकएंड पर जाकर ही फिर से बढ़ना शुरू होती है। लेकिन फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ ने मंगलवार को आश्चर्यजनक रूप से अपनी कमाई सोमवार की कमाई से बेहतर कर ली है। फिल्म ने सोमवार के कलेक्शन में मंगलवार को करीब पांच लाख रुपये की बढ़ोत्तरी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक की है। फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन करीब 1.35 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Day 5 Box Office Collection Rashtra Kavach Om Jugjugg Jeeyo Thor Love And Thunder
राष्ट्रकवच ओम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राष्ट्रकवच ओम’ का कलेक्शन गिरा
उधर, फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ के साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओम’ का कलेक्शन मंगलवार को और गिरा और अब ये आंकड़ा एक करोड़ रुपये के नीचे पहुंचता दिख रहा है। फिल्म को जी स्टूडियोज ने पूरे देश में रिलीज किया है। फिल्म के कलाकारों ने इसका पूरे देश में घूम घूमकर प्रचार भी किया लेकिन फिल्म अपने साथ रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ से पहले दिन से ही पिछड़ती रही। ‘रॉकेट्री’ के अब तक करीब 11.25 करोड़ रुपये के कारोबार के मुकाबले ‘राष्ट्रकवच ओम’ सिर्फ करीब सवा सात करोड़ रुपये कमा पाई है।

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Day 5 Box Office Collection Rashtra Kavach Om Jugjugg Jeeyo Thor Love And Thunder
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुग जुग जियो’ की उल्टी गिनती शुरू
इस  बीच 24 जून को रिलीज हुई धर्मा प्रोडक्शंस की मल्टीस्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मैदान छोड़ना शुरू कर दिया है। फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को ही जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली थी। इसकी एक वजह हॉलीवुड फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की एडवांस बुकिंग को भी माना जा रहा है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के दूसरे सोमवार को करीब 1.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार को ये कलेक्शन और नीचे गिरकर शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 1.80 करोड़ तक पहुंच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed