फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी ने किया ऐसा वीडियो पोस्ट, कमेंट किए बिना नहीं रह पाईं टाइगर श्रॉफ की मां

Mon, 04 May 2020 02:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 May 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani feeling after post lockdown Tiger Shroff mother Ayesha Shroff comments
दिशा पाटनी, आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। कभी वो अपने वर्कआउट तो कभी कुकिंग वीडियोज फैंस के साथ कर रहे हैं। अब जब लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है तो बाहर निकलने के लिए लोगों का इंतजार भी बढ़ गया है। अभिनेत्री दिशा पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के बाद का हाल बयां किया है। 

Disha Patani feeling after post lockdown Tiger Shroff mother Ayesha Shroff comments
disha patani - फोटो : instagram

दिशा ने अपने पेट डॉग का वीडियो शेयर किया जो बगीचे में इधर से उधर दौड़ रहा है। वीडियो के साथ दिशा ने लिखा- 'मेरा गोकू, लॉकडाउन के बाद।' दिशा के इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की मां ने कमेंट किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My goku❤️ #postlockdown

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

Disha Patani feeling after post lockdown Tiger Shroff mother Ayesha Shroff comments
ayesha shroff - फोटो : social media

वीडियो देख टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा- 'सबसे ज्यादा क्यूट।' आयशा के कमेंट पर दिशा ने रिप्लाई देते हुए ढेर सारे दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। बता दें कि दिशा और टाइगर श्रॉफ के परिवार के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दिशा अक्सर टाइगर की बहन के साथ भी वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani feeling after post lockdown Tiger Shroff mother Ayesha Shroff comments
दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने हमेशा एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। बीते दिनों दिशा, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ मस्ती करती नजर आईं। दिशा और कृष्णा ने लाल बिंदी लगा रखी थी और वो साथ में डांस कर रही थीं। 

विज्ञापन
Disha Patani feeling after post lockdown Tiger Shroff mother Ayesha Shroff comments
मलंग की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी के करियर की बात करें तो आखिरी फिल्म 'मलंग' थी। फिल्म में दिशा के साथ अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू मुख्य किरदार में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रही।

इस फिल्म के साथ पर्दे पर जल्द दिखेंगे 'हीमैन', फिलहाल अपने फार्महाउस पर उगा रहे फल और सब्जियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed