फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' के 'स्लो मोशन' गाने से पहले दिशा पाटनी को लगी थी चोट, दर्द में भी किया डांस

Sat, 27 Apr 2019 11:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 27 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Disha Patani revealed her knee broken before shooting of salman khan bharat song Slow Motion
भारत - फोटो : instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान, कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में 'भारत' का पहला गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हुआ है। 

 
Disha Patani revealed her knee broken before shooting of salman khan bharat song Slow Motion
भारत - फोटो : Youtube
इस गाने में सलमान खान और दिशा पाटनी का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच दिशा पाटनी ने 'स्लो मोशन' से जुड़े अपने एक किस्से को याद किया है। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने कहा है कि इस गाने को शूट करने से कुछ हफ्ते पहले उनका घुटना टूट गया था। इस वजह से उन्हें 'स्लो मोशन' सूट करने में काफी परेशानी हुई थी। 
Disha Patani revealed her knee broken before shooting of salman khan bharat song Slow Motion
भारत - फोटो : Youtube
दिशा पाटनी ने कहा,' मुझे याद है कि जिमनास्टिक की रिहर्सल करते समय मेरा घुटना टूट गया था। ये सब इस गाने को शूट करने के कुछ हफ्ते पहले हुआ था। इसके बाद 'स्लो मोशन' गाना शूट करना मेरे लिए काफी बड़ा स्टंट बन गया था। ज्यादा दर्द की वजह से मैं चल भी नहीं पा रही थी और इस दौरान गाना शूट करना मेरे लिए बेहद मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani revealed her knee broken before shooting of salman khan bharat song Slow Motion
भारत - फोटो : Youtube
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दिशा पाटनी ने कहा,' 'स्लो मोशन' के हर टेक के बाद मैं कोल्ड प्रेस का इस्तेमाल कर रही थी। इस दौरान काफी दर्द भी हो रहा था, लेकिन मुझे खूशी है कि मेरी कड़ी मेहनत के बाद मुझे अच्छा रिजल्ट मिला है। अब मुझे लगता है कि 'स्लो मोशन' गाना शूट करते समय मुझे काफी मजा आया और ये मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव जैसा था। 
विज्ञापन
Disha Patani revealed her knee broken before shooting of salman khan bharat song Slow Motion
bharat - फोटो : file photo
गौरतलब है कि 'स्लो मोशन' गान 24 अप्रैल को रिलीज हुआ था। दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि दिशा पाटनी और सलमान खान की जोड़ी पहली बार किसी गाने में नजर आ रही है। अब तक 'स्लो मोशन' को यूट्यूब पर 2 करोड़ से भी ज्यादा देखा जा चुका है। फिल्म 'भारत' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed