{"_id":"5dc9357b8ebc3e5b1b5dd570","slug":"disha-patani-sister-khushboo-patani-pics-goes-viral-on-internet-she-is-an-army-officer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पाटनी की बहन खुशबू लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम, वायरल होती हैं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशा पाटनी की बहन खुशबू लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम, वायरल होती हैं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में दिशा पाटनी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहली फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की। इसके बाद आज तक दिशा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बात चाहे फिल्मों की हो या फिर विज्ञापन की दिशा इस समय बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को भी टक्कर दे रही हैं। लेकिन आज हम दिशा के बारे में नहीं बल्कि उनकी बहन खुशबू के बारे में बात करने जा रहे हैं।
खुशबू पाटनी दिशा की जिंदगी में खास अहमियत रखती हैं। खुशबू दिशा की बड़ी बहन हैं। दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। बहन के लाइमलाइट में होने के बावजूद खुशबू ने अपनी प्राइवेसी मेनटेन की हुई है। हालांकि खुशबू अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।
खुशबू सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 81 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इन तस्वीरों में आप कभी खुशबू को तो कभी उनकी पूरी फैमिली को देख सकते हैं। खुशबू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। दिशा हूबहू अपनी बड़ी बहन की तरह दिखती हैं।
कुछ इंटरव्यूज में दिशा कह चुकी हैं कि असल जिंदगी में वह अपनी बहन से प्रेरणा लेती हैं। पाटनी परिवार यूपी के बरेली से है। दोनों बहनों का जन्म भी यहीं हुआ। दिशा और खुशबू के पिता जगदीश सिंह पटानी डीएसपी हैं। खुशबू कई मौकों पर अपनी छोटी बहन और परिवार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
खुशबू
- फोटो : instagram
खुशबू और दिशा बहनें ही नहीं अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों साथ में समय बिताना पसंद करती हैं।दिशा ने जब खुशबू की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की तो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।