बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फैंस के बीच अपनी हॉट और सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, दिशा कुछ वीडियोज भी शेयर करती हैं, जिसमें अभिनेत्री का दमदार अंदाज देखने को मिलता है। इन वीडियोज में दिशा अपने स्टंट से फैंस को हैरान कर देती हैं। अभिनेत्री के स्टंट वाले वीडियोज देखकर टाइगर श्रॉफ भी हैरान रह जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। हाल ही में, दिशा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टंट करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है, जो अब चर्चा में बन गया है।
Video: दिशा पाटनी के स्टंट मूव्स देख रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ हुए क्लीन बोल्ड, वीडियो पर किया ये कमेंट
दरअसल, दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह हवा में छलांग मारते हुए फ्लाइंग किक करती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी हवा में उछलकर पंचिंग बैग को लात मारती हैं। इस वीडियो के साथ दिशा ने कैप्शन में लिखा है, 'ट्रिपल किक।' दिशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज तीन घंटे में 1 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
दिशा पाटनी की इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा है, 'क्लीन एएफ...' इस कमेंट से साफ है कि टाइगर को दिशा का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आया है। बता दें कि इससे पहले भी दिशा ने जब-जब अपने वीडियोज शेयर किए हैं, तब टाइगर दिशा की तारीफ करते हुए नजर आ चुके हैं।
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का नाम अक्सर एक साथ जोड़ा जाता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है लेकिन ये भी सच है कि दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं, जिस वजह से फैंस को ये रिपोर्ट्स सच्ची लगती है।