छोटे पर्दे का कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अक्सर चर्चा में बना रहता है। 2008 में ये शो टीवी पर पहली बार प्रसारित हुआ था और आज तक इस शो को दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। इस शो का हर एक किरदार दर्शकों को बेहद पसंद हैं चाहे फिर वो जेठालाल हों, बबीता जी या फिर दयाबेन। इस शो में मुख्य भूमिका निभानी वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी भी लोगों की पसंदीदा हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दयाबेन का ये मॉडर्न अंदाज देख बबीता जी को भूल जाएंगे जेठालाल, वायरल हो रहा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ये वीडियो फेस एप की मदद से बनाया गया है। इस वीडियो में दिख रही अभिनेत्री को एक फैन ने दयाबेन का चेहरा दे दिया है। इसे दया के फैन पेज से साझा किया गया है। इस वीडियो में दयाबेन यानी दिशा वकानी विदेशी अंदाज में नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में सीन हॉलीवुड फिल्म का है जिसे फेस ऐप की मदद से एडिट किया गया है।वीडियो में दिख रहा है कि पहले तो दिशा कुछ सोच रही होती हैं फिर अचानक से वो शॉपिंग का मूड बना लेती हैं, लेकिन वो जैसे ही शॉपिंग के लिए निकलती हैं रास्ते में गिर जाती हैं। कभी वो भागती दिखती हैं तो कभी गन लेकर फायर करती नजर आती हैं। अब दया का ये फनी वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा।
इससे पहले भी कई सितारों के ऐसे ही फनी वीडियो आए थे जिनमें किसी और के चेहरे पर उनका चेहरा एडिट कर दिया गया था। बात करें दिशा वकानी की तो उन्हें तारक मेहता शो की जान माना जाता है। ये ही वजह है कि दर्शक बेसब्री से अपनी दयाबेन के लौट आने का इंतजार रहे हैं और मेकर्स भी इसी कोशिश में हैं कि दिशा वकानी शो में लौट आएं।
इसी बीच दर्शकों के लिए एक खुशखबरी ये भी है कि इस शो का एनिमेटेड वर्जन रिलीज हो चुका है। ये दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इसमें सभी किरदार एनिमेटेड रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं दयाबेन भी इस शो में आपको जरूर दिखाई देंगी।