फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद दिलचस्प है जिमी शेरगिल की लव स्टोरी, फिल्म 'मोहब्बतें' में एक्टिंग देख फिदा हो गई थीं प्रियंका पुरी

Thu, 22 Apr 2021 08:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 22 Apr 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Jimmy Shergill Love Story: Know About Actor's Wife Priyanka Puri
जिमी शेरगिल, प्रियंका पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

जिमी शेरगिल एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने मूड के अनुसार फिल्में करते हैं। ये उन्हीं डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करते हैं, जिनके ये करीब हैं। जिमी शेरगिल के फिल्मी करियर के बारे में तो ज्यादातर बातें सार्वजनिक हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं जिमी शेरगिल की शादी और उनकी पत्नी प्रियंका पुरी के बारे में। 

Jimmy Shergill Love Story: Know About Actor's Wife Priyanka Puri
जिमी शेरगिल और उनकी पत्नी प्रियंका - फोटो : Instagram

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जिमी शेरगिल की पत्नी प्रियंका ने अपनी और जिमी की लव स्टोरी के बारे में बताया था। प्रियंका ने कहा था कि फिल्म 'मोहब्बतें' में जिमी की एक्टिंग देखने के बाद वो उनका क्रश बन गए थे। उस समय हर लड़की जिमी की दीवानी हो गई थी और वो भी उनमें से ही एक थीं। इतना ही नहीं इस फिल्म को देखने के बाद प्रियंका ने अपने पिता से भी कह दिया था कि वो शादी करेंगी तो जिमी से ही करेंगी।

Jimmy Shergill Love Story: Know About Actor's Wife Priyanka Puri
प्रियंका पुरी, जिमी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया

जिमी और प्रियंका की दोस्ती एक कजिन की शादी के जरिए हुई, हालांकि दोनों की दोस्ती को प्यार तक बदलने में काफी समय लगा। दोनों की लव स्टोरी में फिल्म 'मोहब्बतें' ने अहम भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि प्रियंका की पसंदीदा फिल्म भी यही है और हो भी क्यों ना, इस फिल्म के बाद से ही जिमी को चॉकलेटी ब्वॉय की पहचान मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jimmy Shergill Love Story: Know About Actor's Wife Priyanka Puri
जिमी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं जिमी ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि प्रियंका पहली लड़की हैं, जिनसे उन्हें प्यार हुआ था। मुझे प्रियंका काफी हंसमुख लगी थीं, मुझे इससे पहले इतना किसी ने नहीं हंसाया था। जिमी ने बताया कि प्रियंका को लगा कि वो उन पर हंस रहे हैं और इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने मुझसे शादी कर ली। साल 2001 में दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम वीर शेरगिल रखा।

विज्ञापन
Jimmy Shergill Love Story: Know About Actor's Wife Priyanka Puri
जिमी शेरगिल - फोटो : Instagram

जिमी और प्रियंका की लव स्टोरी तो बेहद दिलचस्प है ही। वहीं बेटे के जन्म के बाद प्रियंका ने घर की जिम्मेदारी उठाई क्योंकि वह पूरा समय उसकी परवरिश में ही लगाना चाहती थीं। बात जिमी के वर्कफ्रंट की करें तो वह कई हिट फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं। जिनमें 'मेरे यार की शादी है', 'दिल है तुम्हारा', 'हासिल', 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.', 'लगे रहो मुना भाई', 'ए वेडनेस्डे', 'माय नेम इज खान', 'तनु वेड्स मनु', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'स्पेशल 26', 'बुलेट राजा', 'फुगली', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'मदारी' और 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' शामिल हैं। इसके अलावा जिमी शेरगिल पंजाबी फिल्म में निर्देशन भी करते हैं और निर्देशन के तौर पर खूब वाहवाही लुटा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed