छोटे पर्दे की ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने लंबे समय तक न केवल सीरियल्स में काम किया बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीता है। इनमें से कई अभिनेत्री आज भी टीवी इंडस्ट्री में पूरा तरह से सक्रिय हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने मशहूर और सफल होने के बावजूद अपने परिवार की वजह से टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है। आज हम आपको छोटे पर्दे की उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने परिवार के लिए अपना सफल करियर छोड़ दिया। एक नजर उन्हीं अभिनेत्रियों पर...
परिवार के लिए अपना सफल करियर छोड़ चुकी हैं टीवी की ये पांच अभिनेत्रियां, अभिनय से कमाया था खूब नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा वकानी
इनको आज भी दर्शक दयाबेन के नाम से जानते हैं। दिशा वकानी ने लंबे समय तक कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम किया। दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने टीवी से ब्रेक लिया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी ही नहीं की।
मोहिना कुमारी सिंह
इन्होंने लंबे समय तक कई सीरियल्स में काम किया और खूब नाम कमाया। मोहिना कुमारी सिंह ने पिछले साल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की। शादी से पहले ही उन्होंने एलान कर दिया था कि अब अभिनय की दुनिया में काम नहीं करेंगी। मोहिना कुमारी सिंह ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंघानिया का किरदार किया था, जिसे खूब पसंद किया गया।
अदिति शिरवाइकर
इन्होंने इसी साल लॉकडाउन में अभिनेता मोहित मलिक से शादी की है। अदिति शिरवाइकर ने बहुत से टीवी सीरियल्स में काम किया और खूब नाम कमाया। मुख्य अभिनेत्री के रूप में एक सफल करियर होने के बाद अदिति शिरवाइकर ने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया और एक उद्यमी बन गई हैं।
मिहिका वर्मा
यह भी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। मिहिका वर्मा पिछले पांच सालों से टीवी सीरियल्स से दूर हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी की बहन का किरदार किया था। मिहिका वर्मा ने साल 2016 में आनंद कपाई से शादी की थी। उसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब वह पति के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं।