फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: पति से टूट गया इन अभिनेत्रियों का रिश्ता, तलाक के बाद सिंगल पैरेंट बन कर रहीं बच्चों की परवरिश

Fri, 03 Mar 2023 04:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Mar 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Divorced Single Mother Actress List from Karishma Kapoor to Manisha Koirala
अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

उतार चढ़ाव किसकी जिंदगी में नहीं आते, ये तो सिक्के के दो पहलू हैं जो हमेशा समय के साथ उल्टी पल्टी मारते रहते हैं। आम आदमी हो या सेलिब्रिटी, सबकी जिंदगी में अच्छा और बुरा वक्त आता जाता रहता है। लेकिन इस वक्त को कौन अच्छे से नियंत्रित करता है ये सामने वाले पर निर्भर करता है। बॉलीवुड में ऐसी तमाम अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने एक साधारण लड़की की तरह अपना घर बसाया। लेकिन इनकी जिंदगी ने करवट बदली और किन्हीं वजहों से इन्हें तलाक लेना पड़ा। आज ये अभिनेत्रियां भले अकेली हों लेकिन हिम्मत के साथ ये अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। चलिए आपको आज ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों से मिलवाते हैं।

Divorced Single Mother Actress List from Karishma Kapoor to Manisha Koirala
संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

संगीता बिजलानी
एक दौर में संगीता बिजलानी का नाम सलमान खान से खूब जोड़ा जाता था। लेकिन उन्होंने क्रिकेटर अजरुद्दीन से शादी कर ली। संगीता और अजहर का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। आज संगीता अकेले खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। कभी-कभार उन्हें सलमान के साथ भी स्पॉट किया जाता है। 

Divorced Single Mother Actress List from Karishma Kapoor to Manisha Koirala
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर 
इस लिस्ट में पहला नाम है करिश्मा कपूर का। करिश्मा, कपूर खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने सबसे पहले बॉलीवुड में कदम रखा। उनका फिल्मी करियर शानदार रहा। करियर की ऊंचाईयों पर उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। इस शादी से करिश्मा के दो बच्चे भी हुए। हालांकि साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और वे अलग हो गए। करिश्मा ने हार नहीं मानी और सारा ध्यान अपने बच्चों पर लगा दिया। जब बच्चे बड़े हो गए तो उन्होंने एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर रुख किया। इस साल के शुरुआत में उनकी वेब सीरीज 'मेंटलहुड' रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान पड़ा था सुष्मिता को दिल का दौरा? इस दिन मिली अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Divorced Single Mother Actress List from Karishma Kapoor to Manisha Koirala
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

महिमा चौधरी
शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी अब फिल्मों से गायब हो चुकी हैं। साल 2006 में उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। महिमा की शादी महज सात साल ही चली और फिल दोनों अलग हो गए। महिमा का एक बेटा है जिसे वह अकेले ही पाल रही हैं। अक्सर वह बड़े इवेंट्स में नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें: अनुभव सिन्हा की 'भीड़' का टीजर रिलीज, पेश की कोरोनाकाल में हुए पलायन की कहानी

विज्ञापन
Divorced Single Mother Actress List from Karishma Kapoor to Manisha Koirala
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

सुजैन खान 
सुजैन खान एक्टर संजय खान की बेटी हैं। वर्ष 2000 में सुजैन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रहे एक्टर ऋतिक रौशन से शादी की थी। दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था। मगर वर्ष 2014 में दोनों के अलग होने की खबर आने लगीं और दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के तलाक की वजह एक्ट्रेस कंगना रनौत को बताया जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोग कहते हैं कि सुजैन और एक्टर अर्जुन रामपाल का अफेयर चल रहा था। इसलिए दोनों का तलाक हो गया। मगर सच क्या है कोई नहीं जानता। इन सबके बीच सुजैन ने अपने दोनों बेटों की बहुत अच्छे से परवरिश की है। सुजैन एक ऑनलाइन फैशन स्टोर ‘द लेवल’ चलाती हैं। तलाक होने के बावजूद ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त हैं। सुजैन समय-समय पर बच्चों को उनके पिता ऋतिक के पास भेजती रहती हैं ताकि बच्चे पिता का साथ पा सकें। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में फ्लॉप डेब्यू के बाद टॉलीवुड की राह चलीं मानुषी, इस फिल्म में आएंगी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed