{"_id":"62d6a2db273c6a3bf225a7b9","slug":"divya-agarwal-opens-up-on-break-up-with-varun-sood-says-we-dont-have-future-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divya Agarwal: वरुण सूद से ब्रेकअप पर दिव्या अग्रवाल ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अपना भविष्य....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Divya Agarwal: वरुण सूद से ब्रेकअप पर दिव्या अग्रवाल ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अपना भविष्य....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 19 Jul 2022 05:56 PM IST
सार
मनोरंजन जगत के मशहूर कपल्स में से एक दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने अपने रिश्ते को खत्म कर हर किसी को हैरान कर दिया था। टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को खत्म करने का एलान किया था।
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत के मशहूर कपल्स में से एक दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने अपने रिश्ते को खत्म कर हर किसी को हैरान कर दिया था। टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को खत्म करने का एलान किया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते के टूटने की कोई वजह साफ नहीं की थी। ऐसे में अभ दिव्या ने हाल ही में इस बारे में खुलकर बात की है।
2 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में दिव्या ने यह बताया कि उन्होंने वरुण के साथ ब्रेकअप इसलिए किया क्योंकि वह उनके साथ भविष्य नहीं देख सकती थी। बता दें कि दिव्या और वरुण पिछले कुछ साल से एक साथ रह रहे थे। उन्होंने एक नया घर खरीदने की योजना के बारे में भी जानकारी दी थी। हालांकि, वह घर खरीद पाते इससे पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। इसी क्रम में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दिव्या ने बताया कि, "मैं वरुण के साथ अपना भविष्य नहीं देख सकती थी, और इसलिए मैंने एक अच्छे नोट पर रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।
3 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि अपने ब्रेकअप की खबर को सोशल मीडिया पर डालने का फैसला मेरा था और मेरे इस फैसले के लिए मेरी काफी आलोचना हुई थी। मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जाता था, लेकिन मैंने इसे नजरअंदाज किया क्योंकि मेरे लिए मेरी आंतरिक शांति ही मायने रखती है।” गौरतबल है कि इसी साल मार्च में दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए वरुण सूद संग अपने ब्रेकअप का एलान किया था। साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने पने प्रशंसकों से अपनी निजता और इस फैलसे का सम्मान करने की भी अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि, 'जिंदगी एक सर्कस है! हर किसी को खुश रखने की कोशिश करें, कुछ भी सच न होने की उम्मीद करें, लेकिन क्या होता है जब आत्म-प्रेम कम होने लगता है? नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देती। मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं। मैं इसके द्वारा औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं जिस तरह से जीना चाहती हूं उसे जीने के लिए अपना समय लेना चाहती हूं। इससे बाहर निकलना सिर्फ मेरी पसंद है। मैं वास्तव में उसके साथ बिताए सभी खुशी के पलों को महत्व देती हूं और प्यार करती हूं। वह एक अच्छा लड़का है! वह हमेशा मेरे सबसे अच्छे दोस्त रहेंगे। कृपया मेरे फैसले का सम्मान करें।"
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या के इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस काफी हैरान और निराश हो गए थे। इतना ही नहीं कई लोगों ने यह तक दावा किया था कि वरुण ने दिव्या को धोखा दिया है, जिससे वह टूट गईं और अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि, बाद में खुद दिव्या ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए वरुण का समर्थन किया था। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद की मुलाकात एमटीवी के रियलिटी शो ऐस ऑफ स्पेस में हुई थी। इस शो के दौरान ही वरुण ने दिव्या को प्रपोज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।