फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्या भारती की पुण्यतिथि से दिल्ली में कंगना-दीपिका तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Fri, 05 Apr 2019 12:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 05 Apr 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Divya Bharti death anniversary to Deepika Padukone Chhapaak new look Top 5 Entertainment news
Divya Bharti and Deepika - फोटो : instagram
आज है दिव्या भारती की डेथ एनिवर्सरी

दिव्या भारती की 5 अप्रैल को डेथ एनिवर्सरी होती है। बॉलीवुड में दिव्या भारती जैसी शायद ही कोई हीरोइन रही हो जिसने करियर के पहले साल में ही 12 फिल्में कीं, जबरदस्त हिट हुई, लेकिन दूसरे ही साल मौत को गले लगा कर चली गई। दिव्या भारती ने 1992 में फिल्म 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि इससे पहले वे कुछ तेलेगू फिल्में कर चुकी थीं। 

पढ़ें- मौत के चंद घंटों पहले आखिर क्या हुआ था उस रात दिव्या भारती के साथ!
Divya Bharti death anniversary to Deepika Padukone Chhapaak new look Top 5 Entertainment news
Kangana Ranaut - फोटो : instagram

चाट का मजा लेते दिखीं कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में कंगना गोलगप्पा खाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को टीम कंगना रनौत के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कंगना की यह तस्वीर दिल्ली की है जहां पर वह गाड़ी में बैठकर चाट खाते हुए दिखीं। 

पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर गोलगप्पे खाते हुए नजर आईं कंगना रनौत, फैंस बोले- टेस्ट कैसा है?

Divya Bharti death anniversary to Deepika Padukone Chhapaak new look Top 5 Entertainment news
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

TRP में कपिल शर्मा को फिर तगड़ा झटका  
इस हफ्ते भी कई शोज की टीआरपी में बदलाव देखा गया है। टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' इस हफ्ते 'ये रिश्ते हैं प्यार के' को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर रहा है। दूसरे नंबर पर कसौटी जिंदगी के, तीसरे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है रहा। जबकि कपिल का शो टॉप 5 से बाहर हो गया है। 

पढ़ें- TRP में कपिल शर्मा को फिर तगड़ा झटका और 'नागिन 3' नंबर वन, देखें टॉप 5 की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Bharti death anniversary to Deepika Padukone Chhapaak new look Top 5 Entertainment news
Deepika Padukone Chhapaak look - फोटो : instagram
'छपाक' में दीपिका की दूसरी तस्वीर आई सामने
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'छपाक' का लुक कुछ दिन पहले सामने आया था। इस फिल्म में दीपिका एसि़ड अटैक पीड़िता लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं। वहीं अब दीपिका का इस फिल्म का दूसरा लुक सामने आया है जिसमें वह दिल्ली के जनपथ बाजार में नजर आई। तस्वीरों में दीपिका को पहचानना मुश्किल हो रहा है।

पढ़ें- दिल्ली के बाजार में रूप बदलकर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों का पहचानना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
Divya Bharti death anniversary to Deepika Padukone Chhapaak new look Top 5 Entertainment news
सोनाली - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे का बाल काटने पर बयान
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे लंबे समय से कैंसर की बीमारी की वजह से चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले ही वह कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटी हैं। अब सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से जंग लड़ने और इस दौरान के अपने अनुभव को साझा किया है। सोनाली बेंद्रे ने कहा- 'मुझे सर्जरी और कीमोथैरेपी करवाते समय काफी तकलीफ हुई थी, लेकिन मरने का खयाल मुझे कभी नहीं आया। मुझे पता था कि काफी संघर्ष करना होगा,लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं मर जाऊंगी। जब मैंने अपना सर शेव किया था तो मेरे दोस्तों ने उन्हें पास रखने के लिए कहा था, मुझे लगता है कि शायद मेरे अपने बालों के साथ लगाव की वजह से वो ऐसा बोल रहे थे लेकिन मैं उन बालों से छुटकारा पाना चाहती थी क्योंकि वो मेरे नहीं थे। मैं उनसे दूर चली जाना चाहती थी।' 

पढ़ें- कैंसर का इलाज करवाते वक्त ऐसा सोचने लगी थीं सोनाली बेंद्रे, बाल काटवाने पर भी बोली बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed