{"_id":"604e154a86675862a976401c","slug":"divyanka-tripathi-narrates-her-struggle-story-says-i-was-tortured-in-the-early-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शुरुआती दिनों में मुझे टॉर्चर किया गया था', दिव्यांका त्रिपाठी ने सुनाई अपनी स्ट्रगल स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शुरुआती दिनों में मुझे टॉर्चर किया गया था', दिव्यांका त्रिपाठी ने सुनाई अपनी स्ट्रगल स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इंडस्ट्री के सबसे सफल चेहरों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में उन्हें टॉर्चर किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि वो थैंकफुल हैं उन सारी चीजों के लिए जो उन्होंने अपनी जर्नी में देखी हैं।
2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका कहती हैं, 'शुरुआती समय में उतार-चढ़ाव आए थे और उस समय मैं बहुत टॉर्चर भी की गई थी। पर जब मैं उस बारे में आज सोचती हूं तो बहुत थैंकफुल भी होती हूं, क्योंकि जितना भी प्रेशर मुझ पर पड़ा, जितनी भी फ्रस्टेशन से मैं गुजरी हूं, उसने मुझे आज के लिए शेप किया है। हमें अपने सारे अनुभव, अच्छे हों या बुरे, उन्हें संजोह कर रखना चाहिए क्योंकि वो कुछ लिटिल जेम होते हैं जो हमारी लाइफ को सुंदर बनाते हैं।'
दिव्यांका ने आगे बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें कुछ गलत प्रस्ताव दिए गए थे, जिसे उन्होंने ठुकरा दिए थे। दिव्यांका त्रिपाठी ने यह भी कहा कि इन प्रस्तावों को ठुकराते वक्त उन्होंने सावधानी बरती थी। कुछ पुरुष महिलाओं की छवि खराब करने का पूरा प्रयास करते हैं अगर उनका इगो हर्ट हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका ने बताया कि उनका भी चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया था। हालांकि यह सब उनके करियर के शुरुआती दिनों में करने का प्रयास किया गया था। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा है, 'सभी पुरुष इस प्रकार के नहीं है। हालांकि मेरे कुछ बुरे अनुभव है। कुछ पुरुष ऐसे हैं जो 'ना' नहीं सुनना चाहते। वह गलत प्रस्ताव देते हैं और अभद्र टिप्पणी करते हैं। इसके अलावा सम्मान भी चाहते हैं अगर आप उनका विरोध करते हैं या सम्मान नहीं करते तो वह आपका नाम खराब करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'बनू मैं तेरी दुल्हन' जैसे शो में नजर आई है। इसके अलावा वह मिसेस और मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले, यह है मोहब्बतें जैसे शो में नजर आ चुकी है। दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। हालांकि, हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि क्राइम शो में उनका कार्यकाल इस महीने तक खत्म हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।