फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्शकों को कैसी लगी सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में', जानें पहले दिन का कलेक्शन

Fri, 20 Feb 2026 09:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Feb 2026 09:12 PM IST
सार

Do Deewane Seher Mein Collection Day 1: निर्देशक रवि उदयवार की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानें इस फिल्म ने आज पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1 Mrunal Thakur Siddhant Chaturvedi
'दो दीवाने सहर में' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

आज 'दो दीवाने सहर में' के अलावा फिल्म 'अस्सी' भी रिलीज हुई है। वहीं पहले दो और फिल्में 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। ऐसे में जानिए 'दो दीवाने सहर में' ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है।

Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1 Mrunal Thakur Siddhant Chaturvedi
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X

'दो दीवाने सहर में' का पहले दिन का कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज का आज पहला दिन है। पहले दिन शुक्रवार को इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का कलेकशन किया है। 

Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1 Mrunal Thakur Siddhant Chaturvedi
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : इंस्टाग्राम

'दो दीवाने सहर में' के मुख्य कलाकार
फिल्म में मुख्य भूमिका में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर हैं। सिद्धांत ने शशांक का किरदार निभाया है, जो बोलने में थोड़ी हकलाहट या झिझक वाला है। उन्होंने इस कमी को बहुत संवेदनशीलता से दिखाया है। मृणाल ने रोशनी का रोल किया है, जो बाहर से आत्मविश्वासी दिखती है लेकिन अंदर से अपनी खूबसूरती पर शक करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1 Mrunal Thakur Siddhant Chaturvedi
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X
फिल्म की कहानी का थीम
यह मुंबई शहर में रहने वाले दो युवाओं रोशनी और शशांक की प्रेम कहानी है। दोनों ही बहुत अच्छे और समझदार हैं, लेकिन अपनी-अपनी असुरक्षाओं से जूझ रहे हैं। यह फिल्म पुरानी रोमांटिक कहानियों की तरह बड़े-बड़े सपनों पर नहीं, बल्कि आज के युवाओं की छोटे-छोटे डर और कमजोरियों पर फोकस करती है। 
 
विज्ञापन
Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1 Mrunal Thakur Siddhant Chaturvedi
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : इंस्टाग्राम
स्टार कास्ट और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। कहानी अभिरुचि चंद ने लिखी है। इसे संजय लीला भंसाली और प्रेरणा सिंह ने प्रोड्यूस किया है। मुख्य कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर हैं। कुल मिलाकर, यह एक हल्की-फुल्की, दिल को छूने वाली रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा मिश्रा, संदीपा धर के अलावा दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर, नवीन कौशिक, मास्टर इनेश कोटियन सहायक भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: 'नागिन 7' में अपनी डायलॉग डिलीवरी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चाहर चौधरी, नेटिजन्स बोले- 'नागिन को बर्बाद...'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed