फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dobaaraa Day 4: चंद लाख में सिमटी 'दोबारा' की कमाई, लाल सिंह चड्ढा से भी बुरा हुआ तापसी पन्नू की फिल्म का हाल

Tue, 23 Aug 2022 01:31 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 23 Aug 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
dobaaraa box office collection day 4 taapsee pannu and anurag kashyap movie earning very bad on monday
दोबारा, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' सिनेमाघरों में 19 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। अनुराग कश्यप के निर्देशक में बनी इस फिल्म से बेशक मेकर्स और खुद तापसी पन्नू को काफी सारी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म ने ओपनिंग ही महज 72 लाख रुपये की कमाई के साथ थी और वीकएंड पर भी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, अब इस फिल्म के चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। 

dobaaraa box office collection day 4 taapsee pannu and anurag kashyap movie earning very bad on monday
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' की कमाई चौथे दिन और ज्यादा लुढ़क गई है। यह फिल्म सोमवार को महज 1 करोड़ का कलेक्शन करने में भी कामयाब नहीं रही है। फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को महज 35 लाख रुपये की कमाई की, जो काफी ज्यादा खराब है। इसके साथ ही अब 'दोबारा' का टोटल कलेक्शन 3.37 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

dobaaraa box office collection day 4 taapsee pannu and anurag kashyap movie earning very bad on monday
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीकएंड का भी नहीं मिला था फायदा
'दोबारा' की इस कमाई ने मेकर्स को करारा झटका दिया है। अनुराग कश्यप की फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं। थियेटर खाली थे। हालात ऐसे थे कि कई जगहों पर शोज तक कैंसिल करने पड़े। यह फिल्म वीकएंड का भी कुछ खास फायदा उठा नहीं पाई। इस फिल्म ने कुछ लाख रुपये में ओपनिंग करने के बाद दूसरे दिन महज 1.02 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 1.24 रुपये की कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dobaaraa box office collection day 4 taapsee pannu and anurag kashyap movie earning very bad on monday
दोबारा - फोटो : social media

तापसी पन्नू की 'दोबारा' को दर्शकों के ठीक-ठाक रिव्यू मिले थे। माना जा रहा था कि फिल्म ठीक ठाक प्रदर्शन भी करेगी। लेकिन रिलीज से पहले ही तापसी पन्नू ने बायकॉट पर ऐसा बयान दिया था, जो शायद अब अभिनेत्री को ही भारी पड़ रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' के तगड़े बायकॉट पर तापसी ने लोगों से उनकी फिल्मों को भी बायकॉट करने की मांग की थी। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि तापसी की 'दोबारा' का हाल बिना बायकॉट ही 'लाल सिंह चड्ढा' से भी ज्यादा खराब हो गया है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed