फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3: 'डॉन 3' का हिस्सा क्यों नहीं बने शाहरुख खान? फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ बताया सच

Sat, 23 Sep 2023 08:38 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Sep 2023 08:38 AM IST
सार

'डॉन 3' के निर्देशक फरहान अख्तर ने फिल्म में रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही शाहरुख खान के मूवी का हिस्सा न बनने के पीछे का भी कारण बताते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Don 3 Ranveer Singh in lead role now Farhan Akhtar revealed the reason behind Shah Rukh Khan not joining it
डॉन, शाहरुख खान, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों के बाद अभिनेता रणवीर सिंह 'डॉन' फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की तीसरी किस्त में रणवीर, डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। इस एलान ने जहां कुछ फैंस को काफी खुश किया, तो वहीं कुछ इससे खासा नाराज भी हुए। शाहरुख खान के फैंस ने कहा कि वह इस फ्रेंचाइजी में सिर्फ उन्हें ही देखना पसंद करेंगे। वहीं, अब खुद 'डॉन 3' के निर्देशक फरहान अख्तर ने फिल्म में रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही शाहरुख खान के मूवी का हिस्सा न बनने के पीछे का भी कारण बताते नजर आए हैं। 

Don 3 Ranveer Singh in lead role now Farhan Akhtar revealed the reason behind Shah Rukh Khan not joining it
फरहान अख्तर - फोटो : social media

बहुप्रतीक्षित फिल्म, 'डॉन 3' मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता के बदलाव के कारण जबर्दस्त सुर्खियों में है। फरहान ने कुछ समय पहले फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया, जिसमें डॉन के रूप में अभिनेता रणवीर सिंह नजर आए। इस बदलाव पर खूब बाते हुईं। साथ ही कई सवाल भी खड़े किए गए। इसी को लेकर निर्देशक फरहान अख्तर ने नई किस्त के साथ होने वाले बदलाव और दिशा के बारे में खुलकर बात की है। 

Don 3 Ranveer Singh in lead role now Farhan Akhtar revealed the reason behind Shah Rukh Khan not joining it
फरहान अख्तर-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक फरहान अख्तर ने साझा किया कि वह और शाहरुख खान आपसी सहमति से अलग हुए। फरहान ने कहा, 'मैं किसी की जगह लेने की स्थिति में नहीं हूं। ये ऐसी चीजें हैं, जिन पर हमने वर्षों से चर्चा की है। मैं कहानी को एक निश्चित दिशा में ले जाना चाहता था, किसी तरह हम आम सहमति नहीं बना सके। हम आपसी सहमति से यह जानते हुए अलग हुए कि संभवत: यह बेहतरी के लिए ही है, तो यही है जो है।' 

Salman Khan: अपनी ही फ्लॉप फिल्मों पर सलमान खान ने किया कटाक्ष, चुटकी लेते हुए अभिनेता ने कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Don 3 Ranveer Singh in lead role now Farhan Akhtar revealed the reason behind Shah Rukh Khan not joining it
फरहान अख्तर-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान ने यह भी कहा कि वह फिल्म की तीसरी किस्त में रणवीर सिंह के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'रणवीर के फिल्म का हिस्सा बनने से मैं वास्तव में उत्साहित हूं। वह भी फिल्म में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह एक बड़ी फिल्म है। साथ ही इसे एक अभिनेता के दृष्टिकोण से करना बड़ी बात है। ऐसा कहा जा सकता है कि उनकी ऊर्जा हमें ऊर्जावान बना रही है।'

Jawan: शाहरुख को खल रही जवान में नयनतारा को कम स्क्रीनटाइम मिलने की बात, #AskSRK सेशन में खुलकर बोले किंग खान

विज्ञापन
Don 3 Ranveer Singh in lead role now Farhan Akhtar revealed the reason behind Shah Rukh Khan not joining it
डॉन-डॉन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'डॉन' सीरीज हमेशा सम्मोहक कहानियों और रोमांचक एक्शन से जुड़ी रही है। 'डॉन' में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में थे। यह फिल्म वर्ष 2006 में रिलीज हुई, और न्यूचैटेल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का पुरस्कार जीता। बाद में, इसका सीक्वल 2011 में रिलीज किया गया और वह भी पर्दे पर हिट रही। 'डॉन 2' में अभिनेता ऋतिक रोशन एक विशेष भूमिका में नजर आए थे। फरहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1978 में आई 'डॉन' की रीमेक थी, जिसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed