कार्टून डोरेमोन (Doraemon) न केवल बच्चों का बल्कि बड़ों का भी पसंदीदा शो रहा है। इस कार्टून के कैरेक्टर डोरेमोन से लेकर नोबिता (Nobita), शिजुका (Shizuka) सुनियो (Suniyo) और जियान (Gian) भी दर्शकों के दिलों-दिमाग में बखूबी बसे हुए हैं। आप सभी को पता ही होगा कि नोबिता शिजुका से कितना प्यार करता है। अब आखिरकार ये प्यार, रिश्ते का रूप लेने जा रहा है। नोबिता और शिजुका शादी करने जा रहे हैं। ये खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
Nobita और Shizuka की शादी की खबर से सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, पोपटलाल का उड़ा मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर #Nobita टॉप ट्रेंड हो रहा है। नोबिता और शिजुका की शादी को लेकर फैंस भी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने दोनों की शादी से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'नोबिता आखिरकार शिजुका से शादी करने जा रहा है। अब डेकिसुगी कहां है?' डोरेमॉन के दर्शकों को यह बखूबी मालूम है कि नोबिता अपनी बचपन की दोस्त शिजुका को काफी पसंद करता है।
Nobita is finally getting married to Shizuka🥺🥺
Where's Dekisugi now?😏 pic.twitter.com/P35KGr54RZ
एक यूजर ने नोबिता और शिजुका की शादी पर कमेंट करते हुए लिखा, "आखिरकार नोबिता ने कर दिखाया।" इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर पोपटलाल का मजाक बन रहा है। फैंस उनसे शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
डोरेमोन की नई फिल्म 'स्टैंड बाय मी डोरेमोन 2' (Stand By Me Doraemon 2) जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसमें इसके मुख्य किरदार नोबिता और शिजुका (Shizuka) शादी करते हुए नजर आएंगे।