फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत का ट्विटर हुआ बंद तो फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, कहा- 'मुझे धमका रहे हैं'

Wed, 20 Jan 2021 04:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 20 Jan 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Twitter accounts gets Temporarily restricted actress gave this reaction
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं और पिछले काफी समय से वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना ट्विटर पर हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं जिसके चलते उनकी कई बार साथी कलाकारों से ही बहस हो जाती हैं। इतना ही नहीं कई मुद्दों पर अपनी राय के चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ट्रोलर्स को भी जवाब देने में पीछे नहीं हटती हैं। बता दें कि हाल ही में कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रुप से प्रतिबंधित किया गया था जिसे लेकर एक्ट्रेस ने फिर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Kangana Ranaut Twitter accounts gets Temporarily restricted actress gave this reaction
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

कंगना ने खुद इसकी जानकारी दी और ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक को टैग करते हुए उन लोगों को भी खूब खरी खोटी सुनाई है जिन्होंने कंगना के ट्विटर बैन कराने की मांग की थी। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा, 'लिबरल अब उनके चाचा जैक के पास जाकर रोने लगे और मेरे अकाउंट को अस्थायी रुप से प्रतिबंधित कराया। वो लोग मुझे धमका रहे हैं। मेरा अकाउंट या वर्चुअल आईंडेंटिटी कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है, लेकिन मेरा रीलोडेड देशभक्त वर्जन फिल्मो के जरिए वापस आएगा। तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी'।



 

Kangana Ranaut Twitter accounts gets Temporarily restricted actress gave this reaction
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI

बता दें कि कंगना पिछले काफी समय से ट्विटर पर एक्टिव हैं और देश में हो रहे हर मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं। बीते समय में कंगना ने दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, उर्मिता मातोंडकर जैसे सितारों से बहस कर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। उनके कमेंट्स के चलते ही ट्विटर पर #SuspendKanganaRanaut ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Twitter accounts gets Temporarily restricted actress gave this reaction
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि कंगना ने हाल ही में 'तांडव' सीरीज पर मचे विवाद को लेकर भी ट्वीट किया था। उन्होंने इस विवाद पर अपनी राय रखी थी और वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से सवाल किए थे। कंगना ने तांडव के बारे में चर्चा करते हुए एक ट्वीट के जवाब में लिखा था, 'क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गलतियों को माफ किया था....पहले शांति फिर क्रांति.....इनका सिर कलम करने का वक्त आ गया है। जय श्री कृष्ण'।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Twitter accounts gets Temporarily restricted actress gave this reaction
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

कंगना के इस ट्वीट की लोगों ने कड़ी आलोचना की थी और काफी लोगों ने इसे रिपोर्ट भी किया था। इसके चलते कंगना रणौत को ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा था। दूसरी तरफ वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थीं ऐसे में कंगना को आने वाली फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। कंगना अपनी फिल्म 'धाकड़' को लेकर भी चर्चा में हैं। साथ ही वो 'थलाइवी' और 'तेजस' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed