फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nobita weds Shizuka: नोबिता और शिजूका की होगी शादी, भावुक प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर चलाया ट्रेंड

Wed, 20 Jan 2021 04:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 20 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Nobita marriage shizuka in stand by me doraemon 2 fans reaction
नोबिता और शिजूका - फोटो : सीबीआई पिक्चर्स

कार्टून शो डोरेमॉन का नाम तो सभी ने सुना होगा। देश में यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वाले कार्टून शोज में से है। बच्चे तो इसके कई किरदारों के बारे में अच्छे से जानते ही हैं वहीं बड़े भी इसके कम फैन नहीं हैं। यह एक फिक्शन किरदार है जो रोबोटिक कैट है और भविष्य से 22वीं सदी में आ जाता है। डोरेमॉन के साथ इसमें एक बच्चा नोबिता भी उतना ही मशहूर है। अब इसकी कहानी में नया मोड़ आने वाला है।

Nobita marriage shizuka in stand by me doraemon 2 fans reaction
नोबिता और शिजूका - फोटो : सीबीआई पिक्चर्स

इस कार्टून शो के फैंस तो जानते ही होंगे कि डोरेमॉन उसकी दोस्त शिजूका को कितना पसंद करता है। वह हमेशा कुछ ऐसा करने की कोशिश में लगा रहा है जिससे शिजूका प्रभावित हो जाए। इस बीच दोनों के बीच नोक झोंक भी हो जाती है। हालांकि इन सबके बावजूद डोरेमॉन, शिजूका और नोबिता बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Nobita marriage shizuka in stand by me doraemon 2 fans reaction
नोबिता और शिजूका - फोटो : फाइल

कहानी में नया मोड़ डोरेमॉन की अगली फिल्म में दिखाया जाएगा। इसमें नोबिता और शिजूका की शादी हो जाएगी। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। अब इसका सीक्वल स्टैंड बाई मी डोरेमॉन 2 (Stand by Me Doraemon 2) रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nobita marriage shizuka in stand by me doraemon 2 fans reaction
नोबिता और शिजूका - फोटो : फाइल

सीक्वल पार्ट नोबिता और शिजूका की शादी से सम्बंधित होगा। फिल्म नवंबर 2020 में जापान में रिलीज हुई थी। इसके साथ इस साल फरवरी में यह इंडोनेशिया में रिलीज होगी। ट्विटर हैंडल सीबीआई पिक्चर्स ने इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नोबिता और शिजूका की शादी टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। 

विज्ञापन
Nobita marriage shizuka in stand by me doraemon 2 fans reaction
नोबिता और शिजूका - फोटो : फाइल

एक यूजर ने लिखा कि 'क्या हम नोबिता और शिजूका की शादी के बारे में बात कर सकते हैं? वह जी रहे हैं। ‘मैं अपने बचपन की दोस्त से शादी करूंगा।’ मेरी आंखों में खुशी के आंसू हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'इस शॉट में डोरेमॉन के नहीं होने से मैं दुखी हूं। वह हमेशा नोबिता के दुख सुख में साथ खड़ा रहा। कम से कम वह यह देख सकता कि उसकी सबसे अच्छी दोस्त शिजूका से शादी कर रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed