'पठान' के बाद शाहरुख खान ने आते ही 'जवान' से भी बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल दिया है। एक्शन फिल्म के धमाकेदार आगाज से पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'गदर 2', 'ओएमजी 2' के साथ ही 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई पर बुरा असर डाला है। जहां 'जवान' को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं, वहीं इन फिल्मों में भीड़ कम हो गई है। ऐसे में 'ड्रीम गर्ल 2' के मेकर्स को अपनी कमाई की चिंता सता रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने दर्शकों को लुभाने के फिल्म के टिकट पर ऑफर निकाला है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..
Dream Girl 2: जवान का धमाल देख ड्रीम गर्ल 2 के मेकर्स ने बनाया नया प्लान, दर्शकों को दिया 'वन प्लस वन' का ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्म अभिनेता की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। लेकिन अभी भी फिल्म भारत में 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है और अब जैसे ही 'जवान' ने थिएटर में दस्तक दी है, निर्माताओं को अपनी फिल्म के आगे के सफर का डर सता रहा है। शाहरुख खान की फिल्म ने सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में 'ड्रीम गर्ल 2' के मेकर्स ने दर्शकों के लिए 'एक खरीदो, एक टिकट मुफ्त पाओ' ऑफर की घोषणा की है।
Jawan: 'जवान' का जादू देख आश्चर्यचकित हैं एसएस राजामौली, शाहरुख को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बादशाह'
'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दो सप्ताह में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में भी प्रवेश कर लिया है और पूजा के रूप में अभिनेता के प्रदर्शन को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इतना सब अच्छा होने के बाद भी मेकर्स फिल्म के तीसरे हफ्ते के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता सता रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि तीसरे हफ्ते में 'ड्रीम गर्ल 2' के सामने चुनौती बनकर शाहरुख खान की 'जवान' खड़ी है।
Jawan: 'जवान' के फैन हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान को घोषित किया भारत का 'नेचुरल रिसोर्स'
जैसे ही फिल्म तीसरे सप्ताह में एंट्री ली है उसे शाहरुख खान की 'जवान' के साथ कॉम्पिटिशन करना पड़ रहा है। 'जवान' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सभी फिल्म के कलेक्शन पर भारी असर डाला। 'ड्रीम गर्ल 2' के निर्माताओं ने सिनेप्रेमियों के लिए 'वन प्लस वन' ऑफर की घोषणा की है। लेकिन देखना यह होगा कि इस ऑफर की घोषणा के बाद कितने दर्शक 'ड्रीम गर्ल 2' देखने के लिए पहुंचते हैं।
'ड्रीम गर्ल 2' की बात करें तो यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा किया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा और मनोज जोशी जैसे कलाकारों भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'ड्रीम गर्ल 2', 25 अगस्त को रिलीज हुई थी।