फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Pathak: ‘दृश्यम 2’ की कामयाबी ने किया बड़ा काम, इन दिग्गज निर्माताओं की सूची में शामिल हुए कुमार मंगत

Sat, 19 Nov 2022 05:02 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 19 Nov 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Kumar Mangat Joined veteran producers after son Abhishek Pathak ajay devgn film success
अजय देवगन के साथ अभिषेक पाठक और कुमार मंगत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 2' का निर्देशन किया है। यह हिट फिल्म ‘दृश्यम’ की सीक्वल है। इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की खूब तारीफ हो रही है। मूल रूप से मलयालम में बनी दोनों फिल्में कामयाब रहीं। हिंदी में भी ‘दृश्यम’ हिट रही और अब ‘दृश्यम 2’ भी उसी राह पर है। इस फिल्म की खासियत यह है कि मलयालम में बनी ‘दृश्यम 2’ देखने के बाद भी इसका हिंदी रीमेक देखने की उत्सुकता आखिर तक बनी रहती है। जिसका पूरा क्रेडिट अभिषेक पाठक को जाता है। निर्देशक के रूप में अभिषेक पाठक की 'दृश्यम 2' पहली हिट फिल्म है, इससे पहले वह 'उजड़ा चमन' का निर्देशन कर चुके हैं। अभिषेक की इस सफलता ने उनके पिता कुमार मंगत को उन निर्माताओं की कतार में ला खड़ा किया है, जिनके बेटे हिट निर्देशक रहे हैं..एक नजर डालते हैं ऐसे ही चंद और निर्देशकों पर..

Drishyam 2 Kumar Mangat Joined veteran producers after son Abhishek Pathak ajay devgn film success
आदित्य चोपड़ा, यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यश चोपड़ा - आदित्य चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के जाने माने निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे हैं। यश चोपड़ा ने बतौर निर्माता निर्देशक बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से की। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका थी। साल 1995 में रिलीज इस फिल्म ने सफलता के कई रिकार्ड तोड दिए। मुंबई के मराठा मंदिर में यह फिल्म लगातार 700 हफ्ते चलने का रिकार्ड बना चुकी है। आदित्य चोपड़ा इसके बाद 'मोहब्बतें', 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।  
Urfi Javed: 'लोग बिस्तर में छुपकर फोटो देखते हैं', चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर दी राय, कही यह बड़ी बात

Drishyam 2 Kumar Mangat Joined veteran producers after son Abhishek Pathak ajay devgn film success
यश जौहर, करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यश जौहर - करण जौहर
करण जौहर के पिता यश जौहर ने भी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने हमेशा बड़े स्टार्स के साथ ही फिल्में बनाई है। यश जौहर के बेटे करण जौहर ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत 'कुछ कुछ होता है' से की। साल 1998 में प्रदर्शित इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी। साल की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म थी और इस फिल्म को समीक्षकों द्वारा भी खूब सराहा गया। करण जौहर 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'माय नेम इज खान' जैसी हिट फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी एक और फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अगले साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है। 
Adipurush: 'फिल्म में टीजर के अलावा भी बहुत कुछ...', आदिपुरुष की आलोचना करने वालों पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Kumar Mangat Joined veteran producers after son Abhishek Pathak ajay devgn film success
रोहन सिप्पी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रमेश सिप्पी- रोहन सिप्पी
बॉलीवुड के जाने माने निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी के बेटे रोहन सिप्पी ने बतौर निर्देशक अपने कैरियर की शुरुआत साल 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'कुछ ना कहो' से की।  रोमांटिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय  और अरबाज खान मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म उतनी सफल नहीं रही, इतना ही नहीं इसके बाद भी रोहन सिप्पी ने 'ब्लफमास्टर', 'चांदनी चौक टू चाइना', 'दम मारो दम' जैसी फिल्में निर्देशित की है, लेकिन ये व्यवासायिक रूप से उतनी सफल नहीं रहीं। इन दिनों रोहन वेब सीरीज के निर्देशन में व्यस्त रहते हैं।
Country Mafia Review: रवि किशन की दमदार अदाकारी पर टिकी जी5 की सीरीज, भोजपुरी इलाके में ओटीटी की नई दस्तक

विज्ञापन
Drishyam 2 Kumar Mangat Joined veteran producers after son Abhishek Pathak ajay devgn film success
संजय दत्त, करण मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रवि मल्होत्रा - करण मल्होत्रा
रवि मल्होत्रा ने 'खेल खेल में', 'हम दोनो' और 'झूठा कहीं का' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया है। रवि मल्होत्रा के बेटे करण मल्होत्रा ने 'अग्निपथ' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की।  इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और संजय दत्त जैसे सितारे मुख्य भूमिका थे। यह फिल्म बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' की  रीमेक थी । मूल फिल्म की तरह  दर्शकों ने 'अग्निपथ' की रिमेक को भी खूब पसंद किया। आलोचकों ने भी करण के निर्देशन की तारीफ थी।  साल 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'अग्निपथ' के बाद करण मल्होत्रा ने 'ब्रदर्स' और 'शमशेरा' जैसी फिल्में निर्देशित की हैं और ये दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं।
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के नहीं होने पर परेश रावल ने दिया बयान, बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed