फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब पीकर लड़खड़ाई मलाइका, सोनम कपूर के साथ की ये हरकत !

Mon, 12 Dec 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
Drunk Malaika snubs Sonam Kapoor at a party
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 50वें बर्थडे की पार्टी कई मायनों में यादगार बनी। एक तरफ जहां इस पार्टी में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड्स ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के बीच पैचअप हो गया वहीं दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा ने पार्टी में हंगामा खड़ा कर दिया।

शराब पीकर मलाइका ने सोनम कपूर के साथ की ये हरकत !

Drunk Malaika snubs Sonam Kapoor at a party
मलाइका अरोड़ा जो इन दिनों पति अरबाज खान से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं, पार्टी में एक अलग ही अंदाज में नजर आईं। स्पॉटबॉय डॉट कॉम के अनुसार, मलाइका ने पार्टी में खूब जमकर शराब पी जिसकी वजह से वो खुद पर काबू नहीं रख पाईं।

शराब पीकर मलाइका ने सोनम कपूर के साथ की ये हरकत !

Drunk Malaika snubs Sonam Kapoor at a party
वो लड़खड़ा कर चल रहीं थीं। मलाइका को इस हालत में देखकर सोनम कपूर उनको सहारा देने के लिए आगे आईं लेकिन मलाइका उन पर बरस पड़ीं और कहा, 'दूर हो जाओ, मैं खुद को संभाल सकती हूं'। मलाइका का इतना कहना था कि सोनम तुरंत पीछे हट गईं। हालांकि वो मलाइका के इस तरह के व्यवहार से आश्चर्य में थीं। सिर्फ वही नहीं बल्कि पार्टी में मौजूद हर शख्स मलाइका को इस हालत में देखकर हैरान रह गया। इसके बाद करण जौहर और मनीष मल्होत्रा आए और मलाइका को अपने साथ अंदर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर मलाइका ने सोनम कपूर के साथ की ये हरकत !

Drunk Malaika snubs Sonam Kapoor at a party
मलाइका आमतौर पर हर पार्टी में जाती रही हैं, यहां तक कि अपने दोस्तों के साथ भी वो खूब जमकर पार्टी करती हैं लेकिन ये पहली बार है जब उन्हें लेकर इस तरह की खबर आई है। हो सकता है कि मलाइका अरबाज खान से तलाक को लेकर दुखी हों।
विज्ञापन

शराब पीकर मलाइका ने सोनम कपूर के साथ की ये हरकत !

Drunk Malaika snubs Sonam Kapoor at a party
दोनों के तलाक की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि मलाइका ने अरबाज के असफल करियर को देखते हुए उनसे अलग होने का फैसला किया। खबरें तो ये भी हैं सलमान और बाकी लोगों को मलाइका के पहनावे से काफी एतराज था जिससे मलाइका को ये फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा लेकिन इतना जरुर है कि तलाक के इस फैसले के बाद खान फैमिली में सभी दुखी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed