शाहरुख और प्रियंका के अफेयर से गौरी काफी नाराज हुईं थी। सूत्रों के मुताबिक नौबत तो यहां तक आ गई थी कि गौरी शाहरुख से डाइवोर्स लेना चाहती थीं। जिसके बाद शाहरुख ने किसी तरह गौरी को समझाया। कहा जाता है गौरी मान तो गई लेकिन इसके बदले में गौरी ने शाहरुख को वार्निंग दी कि वो अब फ्यूचर में कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे।
प्रियंका और शाहरुख की शादी की खबरें सुनकर दंग रह गई थीं गौरी, नौबत तलाक तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खुद स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें गौरी से बहुत डर लगता है। वे पत्नी के सामने कभी झूठ नहीं बोल पाते। उनकी जुबान लड़खड़ाने लगती है। इंडस्ट्री में यहां तक मजाक था कि गौरी अगर शाहरुख को स्कूल यूनिफॉर्म पहनाकर शूटिंग पर भेजें तो वे उसके लिए भी राजी हो जाएंगे।
शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पंसदीदा जोड़े में से एक माने जाते हैं। गौरी फिल्मों की न हो कर भी जिस तरह एक सेलिब्रिटी की तरह रहती हैं वह काबिल-ए-तारीफ है। शाहरुख गौरी के कितने बड़े दीवाने हैं यह भी सब जानते हैं। फिर भी इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया था जब लगा था कि यह जोड़ा भी अलग होने की कगार पर है।
शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते पर कई सवाल उठे हैं। दोनों की नजदीकियों ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं शाहरुख-गौरी के घर में भी उथल-पुथल मचा दी। खबरें तो यहां तक आई थीं कि प्रियंका और शाहरुख ने छिप कर शादी भी कर ली है। लेकिन वह गौरी ही थीं जिन्होंने इन सारी अफवाहों पर यकीन करने से मना कर दिया।
गौरी को तब शक होने लगा जब प्रियंका भी उनके घर मन्नत की हर उस पार्टी का हिस्सा होने लगीं जिसमें सिर्फ करीबी ही आते थे। पक्की दोस्त सुजैन और अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर के लाख समझाने पर भी गौरी असलियत नहीं देखना चाहती थीं।