{"_id":"6586435e67b9f200a90a49b9","slug":"dunki-box-office-collection-in-australia-new-zealand-third-blockbuster-opener-in-these-countries-read-details-2023-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dunki Box Office: विदेश में डंकी को मिल रहा भरपूर प्यार, इन दो देशों में शाहरुख खान की फिल्म कर रही जमकर कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dunki Box Office: विदेश में डंकी को मिल रहा भरपूर प्यार, इन दो देशों में शाहरुख खान की फिल्म कर रही जमकर कमाई
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है। प्यार, दोस्ती और अपनी मातृभूमि के लिए तरस रहे एनआरआई की भावनात्मक यात्रा के विषयों पर प्रकाश डालती इस फिल्म को देश के साथ विदेश में प्यार मिल रहा है। यह फिल्म विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रहने वाले दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को दोनों ही देशों में दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है।
डंकी ने इन दो देशों में बॉक्स ऑफिस पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। कमाई के मामले में यह दोनों देशों में तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। वर्किंग डे पर रिलीज होने के बावजूद शाहरुख खान की 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जोरदार कमाई की।
3 of 5
'डंकी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना संक्रमण काल के बाद यह पहली ऐसी नॉन एक्शन फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 29.2 करोड़ से अपनी शुरुआत की है। किंग खान की यह इस साल की तीसरी रिलीज है। फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, 'डंकी' शाहरुख की अन्य दो फिल्में पठान और जवान से काफी पीछे रही है। 'पठान' ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था, जबकि 'जवान' ने भारत में सभी भाषाओं में 74.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिग्गजों को चौंका दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बजट के हिसाब से डंकी का पहले दिन का कलेक्शन अच्छा माना जाएगा। फिल्म में में बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर भी नजर आए हैं। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों ने फिल्म की पटकथा लिखी है। माना जा रहा है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म के कलेक्शन में शनिवार से उछाल देखने को मिल सकता है।
Mars Williams: सैक्सोफोनिस्ट मार्स विलियम्स का 68 की उम्र में निधन, न्यू वेव और जैज का प्रसार कर जीते थे दिल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।