साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'डंकी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 'पठान' और 'जवान' के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है जो 2023 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से किंग खान ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं। वहीं, दूसरी ओर साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास की फिल्म सालार भी एक नई उम्मीद के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग का हाल।
Dunki Vs Salaar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में सालार ने दी डंकी को पटखनी! ओपनिंग डे पर कौन बनेगा सिकंदर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पठान' और 'जवान' की अपार सफलता के बाद फैंस अब 'डंकी' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद प्रभास के फैंस को उनकी इस फिल्म से उम्मीदें लगाए बैठे हैं। ऐसे में अगर दोनों ही फिल्मों के एडवांस बुकिंग का हाल देखें तो इसमें भी प्रभास ने किंग खान को मात दी है क्योंकि 'सालार' की एडवांस बुकिंग ने 'डंकी' को पछाड़ दिया है।
Salman Khan: सोहेल खान के जन्मदिन समारोह में सलमान खान ने खोया आपा, गुस्से में पैपराजी पर भड़कते दिखे भाईजान
दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड हैरान करने वाला है। हालांकि, प्रभास की फिल्म प्री-टिकट सेल के मामले में किंग खान की फिल्म को करारी पटखनी दे रही है। सैकनिल्क के रिपोर्ट की मानें तो ‘डंकी’ ने पहले दिन के लिए अभी तक 3 लाख 67 हजार टिकटें सेल हुए हैं। फिल्म के अभी तक के एडवांस बुकिंग की बात करें तो शाहरुख की 'डंकी' ने प्री टिकट सेल में 10.47 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है।
वहीं, दूसरी ओर प्रभास की फिल्म 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' ने अब तक सभी भाषाओं में 6 लाख 78 हजार टिकट सेल हो चुकी है। फिल्म के अब तक के एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो सारा ने अब तक एडवांस बुकिंग में 14.88 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में दोनों की फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद भी फैंस में सालार का क्रेज बखूबी देखने को मिल रहा है।
Dunki: किंग खान के लिए दुबई इवेंट बना एतिहासिक, ड्रोन शो में शाहरुख के सिग्नेचर पोज से जगमगा उठा आसमान
'डंकी' की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और ज्योति सुभाष भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में लोगों को कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा का फुल डोज देखने को मिलेगा। वहीं, एक्शन से भरी 'सालार' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।