फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: किंग खान के लिए दुबई इवेंट बना एतिहासिक, ड्रोन शो में शाहरुख के सिग्नेचर पोज से जगमगा उठा आसमान

Wed, 20 Dec 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 20 Dec 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan looks on as drones light up Dubai sky with his signature pose During Film Dunki Promotion
डंकी प्रमोशन दुबई - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहरुख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाहरुख इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार करने में लगे हैं। बीते दिन शाहरुख अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दुबई में एक इवेंट में शामिल हुए। हाल ही में, फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में चलाया गया, जिसके बाद फिल्म के प्रचार के एक हिस्से के रूप में एक विशेष ड्रोन शो आयोजित किया गया।

Shah Rukh Khan looks on as drones light up Dubai sky with his signature pose During Film Dunki Promotion
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की मौजूदगी में इस पल को देखने के लिए प्रशंसक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। शो के दौरान, कई ड्रोन आसमान में रोशनी बिखेरते नजर आए। ड्रोन से आसमान में शाहरुख का सिग्नेचर पोज भी बनाया गया। शाहरुख खान के नाम से लेकर 'डंकी' शीर्षक और अभिनेता के सिग्नेचर ओपन आर्म पोज जैसे विभिन्न पैटर्न ड्रोन द्वारा आकाश में बनाए गए थे।

Shah Rukh Khan looks on as drones light up Dubai sky with his signature pose During Film Dunki Promotion
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

दुबई में  'डंकी' के प्रमोशनल इवेंट में शाहरुख ने काली टी-शर्ट और मैचिंग डेनिम के साथ लाल जैकेट और काला चश्मा पहना था। दुबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख काफी कूल अंदाज में नजर आए। फैंस भी शाहरुख को देख काफी उत्साहित नजर आए थे। हालांकि, इस इवेंट में ड्रोन से बनाए गए पैटर्न ने सारी लाइमलाइट लूट ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan looks on as drones light up Dubai sky with his signature pose During Film Dunki Promotion
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर दुबई इवेंट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब लोगों को समझ में आ गया होगा कि लोग शाहरुख को किंग खान क्यों कहते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शाहरुख के लिए यह ड्रोन शो भी कमतर नजर आ रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'डंकी भी जल्द ही ब्लॉकबस्टर होने वाली है।'

Salaar: रात एक बजे और सवेरे चार बजे से चलेंगे 'सालार' के शो, तेलंगाना सरकार ने दी इजाजत

विज्ञापन
Shah Rukh Khan looks on as drones light up Dubai sky with his signature pose During Film Dunki Promotion
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

पठान' और 'जवान' की मेगा सफलता के बाद शाहरुख 2023 में हैट्रिक की तलाश में हैं। वह दिसंबर में राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि, 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed