फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्म निर्देशक का निधन, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

Tue, 14 Jan 2020 02:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 14 Jan 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Eight National Award winning Filmmaker Manmohan Mahapatra Passes Away At 69
Manmohan Mahapatra and Naveen Patnaik - फोटो : twitter

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ओडिशा के मशहूर फिल्म निर्देशक मनमोहन महापात्रा (Manmohan Mahapatra) का निधन हो गया है। महापात्रा लंबे वक्त से अस्पताल में भर्ती थे जिसके बाद उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। महापात्रा ने 69 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। महापात्रा को क्या बीमारी थी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। महापात्रा रीजनल सिनेमा (उड़िया) को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले निर्देशक थे। 

Eight National Award winning Filmmaker Manmohan Mahapatra Passes Away At 69
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मनमोहन महापात्रा का निधन उड़िया सिनेमाजगत में बहुत बड़ी क्षति है। महापात्रा के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने भी शोक व्यक्त किया। नवीन पटनायक ने शोक संदेश में कहा- 'मैं महान फिल्ममेकर मनमोहन महापात्रा के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। सिनेमाजगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।' 

Eight National Award winning Filmmaker Manmohan Mahapatra Passes Away At 69
Manmohan Mahapatra - फोटो : Twitter

महापात्रा के फिल्मी सफर की बात करें तो साल 1951 में उन्होंने एफटीआईआई पुणे से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया। इसके बाद 1976 में 'सीता राती' फिल्म का निर्देशन किया। 'सीता राती' के लिए महापात्रा को सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे इस फिल्म में महापात्रा ने ऐसी कहानी दिखाई जिसने कई रूढ़िवादी दीवारों को तोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eight National Award winning Filmmaker Manmohan Mahapatra Passes Away At 69
Majhi Pahacha film - फोटो : twitter

महापात्रा को लगातार आठ नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले हैं। जिन फिल्मों के लिए मनमोहन महापात्रा को अवॉर्ड मिला वो फिल्में 'निशिधा स्वप्ना', 'माझी पच्चा', 'नीरब झाड़ा', 'अग्नि बेना', 'क्लांता अपरान्हा', 'अन्धा दिगंता', 'किचि स्मृति किचि अनुभूति' और 'भीना समया' हैं। 

विज्ञापन
Eight National Award winning Filmmaker Manmohan Mahapatra Passes Away At 69
Manmohan Mahapatra - फोटो : Twitter

उड़िया फिल्मों के अलावा इन्होंने हिंदी फिल्म का भी निर्देशन किया। इस फिल्म का नाम 'बिट्स एंड पीसेज' है। इसमें नंदिता दास, राहुल बोस और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में थे। खास बात है कि मनमोहन महापात्रा ने रीजनल सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। यहां तक कि कई फिल्मों को विदेशों में भी दिखाया गया।             

ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का 71 की उम्र में निधन, शोक में बॉलीवुड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed