अनिल कपूर पहली बार बेटी सोनम के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला की भी मुख्य भूमिका है। क्रिटिक्स ने फिल्म के विषय की काफी सराहना की है जिसके बाद निगाहें दर्शकों के रिस्पॉन्स पर टिकी थीं।
इन दो फिल्मों से 'एक लड़की...' को मिल रही कड़ी टक्कर, जानें कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन
पहले दिन फिल्म की धीमी शुरुआत हुई। शुक्रवार को फिल्म ने 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को 5 करोड़ के आस-पास बिजनेस रहने का अनुमान है। फिल्म के लिए वीकेंड काफी अहम है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक शहरी इलाकों में इसने ठीक-ठाक रफ्तार पकड़ ली है।
#EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga had a lacklustre start, but picked up at select urban centres towards evening... Growth on Day 2 and Day 3 essential for a respectable weekend total... Fri ₹ 3.30 cr [1500 screens]. India biz.
फिल्म पहले ही डिजटल और सैटेलाइट के जरिए 24 से 25 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिल्म को 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि इसका बजट 35 करोड़ है। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय काफी चर्चा में है। इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। बता दें कि शैली चोपड़ा विधु की बहन हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल विक्की कौशल की उरी ने धमाल मचा रखा है। वहीं कंगना रनौत की मणिकर्णिका और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ठाकरे से भी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म के लिए वीकडेज इतना भी आसान नहीं रहने वाला।
फिल्म के लिए एक बुरी खबर ये भी है कि इसे ऑनलाइन वेबसाइट पर लीक कर दिया गया है। पूरी फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम और कई वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा, शाहरुख खान की फिल्म जीरो, आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, उरी जैसी बड़ी फिल्में भी लीक हो चुकी हैं।
