{"_id":"5c567f47bdec2253a33c50f0","slug":"sapna-choudhary-mother-neelam-choudhary-cooking-video-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चूल्हे पर रोटी बनाती दिखीं मां तो सपना चौधरी बोलीं-क्या कर रही हैं? वीडियो में सामने आई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चूल्हे पर रोटी बनाती दिखीं मां तो सपना चौधरी बोलीं-क्या कर रही हैं? वीडियो में सामने आई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:12 AM IST
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने डांसिंग टैलेंट की बदौलत काफी शोहरत हासिल कर ली है। हरियाणा में सलवार कमीज पहन डांस करने वाली सपना अब मॉडर्न हो चली हैं। बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनने के बाद उन्होंने अपने लुक्स पर ध्यान देना शुरू किया और अब वो काफी बदल गई हैं। सपना ने इस बीच कई फिल्मों में भी काम किया।
Trending Videos
2 of 5
sapna choudhary
हाल ही में सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी (Neelam Choudhary) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो सपना चौधरी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सपना की मां मिट्टी के चूल्हे पर रोटियां पकाती नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Sapna Choudhary
वीडियो के बैकग्राउंड में सपना चौधरी की आवाज आ रही है । सपना अपनी मां से पूछती हैं कि आप क्या कर रही हैं? इसपर उनकी मां कहती हैं मैं रोटी बना रही हूं। इसके बाद सपना वहां बैठी एक और महिला से भी बातचीत करती हैं।
सपना के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सपना और उनकी मां की तारीफ कर रहे हैं । उनका कहना है कि बेटी सुपरस्टार होने के बावजूद मां चूल्हे पर खाना पका रही हैं । ये उनका देसी अवतार है।
विज्ञापन
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा, "सपना जी मान गए इतने पैसे होने के बाद भी आप देसी स्टाइल में रहते हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मां तो मां होती हैं सपना जी।" सपना के डांसिंग वीडियो के बीच उनकी मां का ये वीडियो फैंस का दिल जीत गया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।