सिनेमा जगत में रोज हलचल होना आम बात है। हर दिन कुछ न कुछ नया घटता रहता है और फैंस भी ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि ग्लैमर की दुनिया में आज क्या हुआ है। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज हुआ है और कंगना रणौत ने आज फिर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान दिया है। इसके अलावा भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ है, चलिए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap: एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज और 96 घंटे चलेगी थॉर-लव एंड थंडर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल बाद आखिरकार बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के साथ विलेन का धमाकेदार आगाज हो चुका है। ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर का खतरनाक रूप देखने को मिला था। वहीं बुधवार को एक और पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें तारा सुतारिया का ग्लैमरस अवतार दिखा था। फिल्म के पोस्टर की तरह इसका ट्रेलर भी आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। फिल्म के ट्रेलर में काफी कुछ नया है, जो इसको काफी दिलचस्प बनाने वाला है।
Ek Villain Returns Trailer OUT: खत्म नहीं हुई 'एक विलेन' की कहानी, आठ साल बाद लौटा दिल टूटे आशिकों का मसीहा
पिछले 14 साल से टीवी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज घर-घर में मशहूर हो चुका है। इसका हर एक किरदार दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है। दया भाभी से लेकर आत्माराम भिड़े, हंसराज हाथी, बाघा और नट्टू काका इन सभी किरदारों की लोगों के दिल में खास जगह है। पहले डॉ. हंसराज हाथी और फिर जेठालाल की दुकान में काम करने वाले नट्टू काका का निधन हुआ है, तब से जैसे इनके सेट पर मातम सा छा गया है। नट्टू काका को गुजरे नौ महीने हो गए हैं, तब से इनके सेट पर किसी भी नए चेहरे की एंट्री नहीं हुई है।
TMKOC: तारक मेहता में नए 'नट्टू काका' की एंट्री, इस किरदार ने ली घनश्याम दास की जगह
मशहूर पंजाबी गायक रहे सिद्धू मूसेवाला को यह दुनिया छोड़े एक महीने से अधिक हो गया है। मगर, फैंस अपने चहेते गायक के गम से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब चाहने वाले सिद्धू मूसेवाला को याद न करते हों। सिद्धू मूसेवाला के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, दुनियाभर में हैं। उनकी मौत का शोक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी मनाया गया। अब पाकिस्तान से मूसेवाला को लेकर एक और खबर सामने आई है, जो किसी को भी हैरान कर सकती है। यहां के उप चुनाव में चुनावी पोस्टर्स पर सिंगर की तस्वीर छापी जा रही हैं।
Sidhu Moose wala in Pakistan: पाक उपचुनाव में भुनाई जा रही मूसेवाला की लोकप्रियता? पोस्टर पर नजर आई सिंगर की फोटो
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और हाल ही में आजमगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद बने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बड़े भाई का गुरुवार को कार एक्सीडेंट हो गया। विजय लाल यादव उर्फ बिरहा सम्राट लखनऊ जाने के दौरान इस हादसे का शिकार हुए। हादसे में घायल हुए अभिनेता के भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें भी आई हैं।