फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: 'मेरे पास अब भी तस्वीरें और वीडियो हैं', सोशल मीडिया पर किस बात पर हंसल से भिड़े अनुपम खेर?

Sat, 28 Dec 2024 08:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 28 Dec 2024 08:07 AM IST
सार

Anupam Kher: हाल ही में अनुपम खेर और निर्देशक हंसल मेहता द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्ट फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़ गए। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला...

विज्ञापन
Emergency actor Anupam Kher clashed with filmmaker Hansal Mehta over The Accidental Prime Minister
अनुपम खेर, हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अनुपम खेर और मशहूर फिल्म निर्देशक हंसल मेहता 2019 की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर हाल ही में एक्स पर भिड़ गए। यह पूरा मामला की एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की आलोचना की गई थी। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल  और संजय बारु की किताब पर आधारित थी, जो उनके पूर्व मीडिया सलाहकार रहे थे।


यह भी पढ़ें- Boney Kapoor: बोनी कपूर के बढ़ते वजन से परेशान थीं श्रीदेवी, एक्ट्रेस कहती थीं- जब मैं तुमसे मिली थी…

Emergency actor Anupam Kher clashed with filmmaker Hansal Mehta over The Accidental Prime Minister
अनुपम खेर, हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
इस पोस्ट के बाद शुरू हुआ पूरा मामला

वीर सांघवी ने फिल्म पर तंज कसते हुए लिखा था, "अगर आप मनमोहन सिंह के बारे में बोले गए झूठ को याद करना चाहते हैं तो आपको द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिर से देखनी चाहिए। यह न केवल सबसे खराब हिंदी फिल्मों में से एक है, बल्कि यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे मीडिया का इस्तेमाल एक अच्छे आदमी के नाम को खराब करने के लिए किया गया।"
यह भी पढ़ें- Gauri Khan: जब गौरी खान ने धर्म परिवर्तन पर रखी अपनी राय, बताया कौन सा बच्चा है किसके धर्म से प्रभावित

Emergency actor Anupam Kher clashed with filmmaker Hansal Mehta over The Accidental Prime Minister
अनुपम खेर, हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
हंसल का ट्वीट अनुपम को नहीं आया पसंद

इस पर हंसल मेहता ने सांघवी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “+100।” निर्देशक की यह पोस्ट अनुपम खेर को पसंद नहीं आई। उन्होंने हंसल पर तीखा हमला करते हुए लिखा, "इस थ्रेड में हिप्पोक्रेट वीर सांघवी नहीं हैं। वह एक फिल्म को पसंद नहीं करने का अधिकार रखते हैं, लेकिन हंसल मेहता द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। वह फिल्म की शूटिंग के दौरान इंग्लैंड में थे। वह वहां पूरी शूटिंग के दौरान मौजूद रहे, अपनी क्रिएटिव इनपुट्स दिए और शायद इसके लिए फीस भी ली। इसलिए वीर सांघवी की टिप्पणी को 100% सही कहना बहुत ही गड़बड़ और दोहरे मानदंडों से भरा है। ऐसा नहीं है कि मैं वीर सांघवी से सहमत हूं, लेकिन हम सभी खराब या उदासीन काम करने में सक्षम हैं। लेकिन हमें इसे अपनाना चाहिए। हंसल मेहता की तरह नहीं जो लोगों के एक खास वर्ग से कुछ पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं। हंसल!! बड़े हो जाओ! मेरे पास अभी भी हमारे साथ शूट के सभी वीडियो और तस्वीरें हैं!"

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency actor Anupam Kher clashed with filmmaker Hansal Mehta over The Accidental Prime Minister
अनुपम खेर, हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
हंसल ने दी सफाई

इस पर हंसल ने जवाब देते हुए पोस्ट में लिखा, "बिलकुल, मैं अपनी गलतियों को स्वीकार करता हूं मिस्टर खेर। मैं यह मान सकता हूं कि मैंने गलती की। क्या मैं नहीं कर सकता, सर? मैं अपना काम जितना पेशेवर तरीके से कर सकता था वह मैंने करने की कोशिश की। क्या आप इसे नकार सकते हैं? लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मुझे फिल्म का बचाव करते रहना चाहिए या इससे मुझे अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए।"
 

विज्ञापन
Emergency actor Anupam Kher clashed with filmmaker Hansal Mehta over The Accidental Prime Minister
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
अनुपम के लिए कही ये बात

उन्होंने आगे कहा, "अनुपम सर और वैसे आप जो चाहें कह सकते हैं। अगर आप चाहें तो मुझे बुरा-भला कह सकते हैं। अगर मैंने अनजाने में आपको दुख पहुंचाया है तो माफी चाहता हूं। आपको प्यार भेज रहा हूं। जब भी आप चाहें हम बात करेंगे और स्थिति स्पष्ट करेंगे। मैं ट्रोल्स को इस मामले को और बिगाड़ने और हमारे खर्च पर मौज-मस्ती करने का मौका नहीं दूंगा। शुभ रात्रि, देर से क्रिसमस की बधाई और नए साल की शुभकामनाएं। आपको और सभी अतिसक्रिय ट्रोल्स को।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed