फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: 'इमरजेंसी' देख रो पड़े बाहुबली के लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद, कंगना रणौत ने खुलासा कर दिया नया अपडेट

Thu, 18 May 2023 10:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 18 May 2023 10:27 PM IST
सार

कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को देखने वाले पहले शख्स बाहुबली के लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद हैं। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी देते हुए नया अपडेट भी साझा किया है। 

 

विज्ञापन
Emergency Kangana Ranaut reveals Baahubali writer Vijayendra Prasad Cried many times while watching movie
कंगना रणौत-वी.विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसी को लेकर एक्ट्रेस ने नया अपडेट साझा किया है। कंगना ने बताया है कि फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश कर चुकी है। वहीं, उन्होंने यह भी साझा किया कि महान लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद 'इमरजेंसी' देखने वाले पहले व्यक्ति हैं। 

Emergency Kangana Ranaut reveals Baahubali writer Vijayendra Prasad Cried many times while watching movie
वी.विजयेंद्र प्रसाद-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने 'बाहुबली' के लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। वहीं, एक्ट्रेस ने नोट में लिखा है, 'पूरा संपादन करने के बाद, इमरजेंसी देखने वाला पहला व्यक्ति। न केवल विजयेंद्र सर ने एडिट देखते हुए कई बार अपनी आंखें पोंछीं, बल्कि देखने के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है मेरे बच्चे... खैर मेरी जिंदगी बन गई।'

Emergency Kangana Ranaut reveals Baahubali writer Vijayendra Prasad Cried many times while watching movie
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने आगे जोड़ा, 'मेरे सभी गुरुओं और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से फिल्म इमरजेंसी पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में आने के लिए तैयार है... रिलीज की तारीख की घोषणा भी जल्द की जाएगी।' 'इमरजेंसी' की रिलीज को लेकर कंगना रणौत ने अपने एक पुराने ट्वीट में कहा था, 'अब मैं ट्रेलर के साथ केवल एक महीने पहले ही इमरजेंसी की रिलीज डेट की घोषणा करूंगी, जब सारा साल फ्री है तो क्लैश की जरुरत क्यों है भाई?? ये बुरी हालत है इंडस्ट्री की फिर भी इतनी दुर्बुद्धि, क्या खाते हो यार तुम सब, इतने सेल्फ डिस्ट्रक्टिव कैसे हो?'

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने शाहरुख की तारीफों के बांधे पुल, कहा- उनमें एटीट्यूड तो बिल्कुल...

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Kangana Ranaut reveals Baahubali writer Vijayendra Prasad Cried many times while watching movie
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'इमरजेंसी' को कंगना रणौत ही डायरेक्टर कर रही हैं। वहीं, इसमें एक्ट्रेस के अलावा महिमा चौधरी, विशक नायर, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से कंगना समेत फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं। 

Disha-Rahul: मां बनने वाली हैं 'बड़े अच्छे लगते हैं' की दिशा, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर शेयर की गुड न्यूज

विज्ञापन
Emergency Kangana Ranaut reveals Baahubali writer Vijayendra Prasad Cried many times while watching movie
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

'इमरजेंसी' कंगना रणौत के लिए बेहद खास है। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'आज मेरे जीवन के एक गौरवशाली चरण का समापन हुआ है। ऐसा लग सकता है कि इस पूरे पड़ाव को मैंने बहुत आसानी से पार किया, लेकिन हकीकत इससे अलग है। इसके लिए मुझे अपनी सारी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ी। फिल्म के पहले शेड्यूल के दौरान मुझे डेंगू हो गया। ब्लड सेल्स काउंट काफी कम हो गया। एक व्यक्ति के रूप में मैंने अपनी परीक्षा दी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed