फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Thu, 16 Aug 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 16th august 2018
इरफान खान
इरफान के फैंस के लिए बुरी खबर

इरफान खान इन दिनों अपनी गंभीर बीमारी का इलाज लंदन में करवा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कारवां रिलीज हुई थी जिसके बाद इरफान खान एक दूसरे प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करने वाले थे लेकिन इसी बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। इरफान ने खुद ये जानकारी फेसबुक पर शेयर की है।

पढ़ें: कैंसर का इलाज करवा रहे इरफान खान के फैंस के लिए आई बुरी खबर, दुखी मन के साथ खुद दी ये जानकारी
entertainment top news 16th august 2018
salman khan bigg boss
बिग बॉस के कंटेस्टेंट का खुलासा
बिग बॉस के सीजन 12 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस में काफी कुछ नया होगा। दरअसल इस सीजन में कंटेस्टेंट जोड़ियों में हिस्सा लेंगे। ऐसे में जब बिग बॉस शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं तो कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा भी होने लगा है।

पढ़ें: बिग बॉस 12: इस बार रंग जमाने आएंगी ये 5 जोड़ियां, काफी कुछ होने वाला है बदलाव
entertainment top news 16th august 2018
रंभा
जल्द मां बनने वाली हैं सलमान की हीरोइन
'बंधन' और 'जुड़वा' जैसी हिट फिल्मों में सलमान खान की हीरोइन रहीं रंभा जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ है। इस दौरान कई तस्वीरें रंभा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की थी और कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं।

पढ़ें: 40 की उम्र में तीसरे बच्चे को जन्म देगी सलमान की ये हीरोइन, बेबी शॉवर में डांस से जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 16th august 2018
Salman Khan
सलमान की फिल्म का टीजर रिलीज
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान भी पीछे नहीं रहे और अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' का टीजर रिलीज किया। सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। टीजर देखने के बाद ये साफ है कि 'भारत' की कहानी रिश्तों आधारित होगी।

पढ़ें: खून और जमीन दोनों के रिश्ते की कहानी है 'भारत', रिलीज हुआ सलमान की फिल्म का टीजर

 
विज्ञापन
entertainment top news 16th august 2018
priyanka chopra
प्रियंका की सगाई की रिंग आई सामने
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरें एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी तक प्रियंका अपनी सगाई की रिंग छुपाते हुए नजर आई हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब उन्होंने खुलकर अपनी रिंग दिखाई हो।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के हाथ में नजर आई इंगेजमेंट रिंग, क्या देसी गर्ल ने कन्फर्म कर दी निक के साथ सगाई?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed