फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर से लेकर शान तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर आज रहेगी नजर

Sun, 30 Sep 2018 09:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 30th september 2018
nana patekar
थमता नहीं दिख रहा तनुश्री और नाना का विवाद

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है। यौन शोषण के आरोपों के बाद तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड स्टार्स को नाना पाटेकर और गणेश आचार्य के साथ तुरंत काम करना बंद कर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार और शाहिद कपूर का भी नाम लिया। तनुश्री के आरोपों के बाद पूरा बॉलीवुड दो धड़ों में बंट चुका है। एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स कुछ भी बोलने से बच रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, ट्विंकल खन्ना, रिचा चड्ढा और फरहान अख्तर ने तनुश्री का समर्थन किया है।

पढ़ें: नाना-तनुश्री विवाद: अक्षय और शाहिद कपूर का नाम लेकर एक्ट्रेस बोलीं- नाना पाटेकर संग ना करें काम
entertainment top news 30th september 2018
bigg boss 12
'बिग बॉस 12' का पहला एविक्शन
'बिग बॉस 12' के घर में पहली बार घर से कोई जोड़ी बेघर हुई। पिछले हफ्ते दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, रोमिल-निर्मल और कृति-रोशमी नॉमिनेट थे। इनमें से कृति-रोशमी की कॉमनर जोड़ी घर से बेघर हो गई है। आज एक और कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना है।

पढ़ें: बिग बॉस में हुआ पहला एविक्शन, बेघर हुई कृति-रोशमी की जोड़ी, अब हवलदार निर्मल की बारी
entertainment top news 30th september 2018
kangana
कंगना के हेयर स्टाइलिस्ट पर रेप का आरोप
एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम एक बार फिर चर्चा में है। कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट ब्रेंडन को मुंबई पुलिस ने रेप के आरोपों के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ब्रेंडन को कंगना की अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका के सेट से गिरफ्तार किया गया। खार पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया, कंगना के हेयर स्टाइलिस्ट को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी ब्रेंडन की लड़के से मुलाकात हुई थी। जहां पीड़ित ने खुद को 18 साल का बताया था। खबर के मुताबिक, लड़के की मां ने पिछले साल ये केस दर्ज कराया था। 

पढ़ें: कंगना रनौत के हेयर ड्रेसर पर नाबालिग लड़के से रेप का आरोप, शूटिंग से उठा ले गई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 30th september 2018
Sui Dhaaga

'पटाखा' पर भारी पड़ी 'सुई धागा'
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्मों 'सुई धागा' और 'पटाखा' की टक्कर है। दोनों फिल्मों की कड़ी टक्कर की उम्मीद लगाई जा रही थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन ही 'पटाखा' के ऊपर वरुण की 'सुई धागा' भारी पड़ गई। 'सुई धागा' फिल्म के पहले दिन करीब 10 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाने का अनुमान लगाया है। वहीं 'पटाखा' फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ से डेढ़ करोड़ तक का अनुमान लगाया है। इन दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि पहले दिन से ही 'सुई धागा' के सामने 'पटाखा' फीकी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।

पढ़ें: वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' ने सान्या का फुस्स किया 'पटाखा', पहले दिन ही कलेक्शन में दे दी मात

विज्ञापन
entertainment top news 30th september 2018
shaan
शान का जन्मदिन आज
सिंगर शान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके परिवार में कई सदस्य संगीत की दुनिया से जुड़े रहे। रोमांटिक गानों में शान का कोई जवाब नहीं है। 

पढ़ें: फिल्मी कहानी जैसी है शान की लव स्टोरी, 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड को ऐसे किया था प्रपोज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed