फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Gupta: बिकिनी में बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखीं ईशा गुप्ता, फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Wed, 06 Jul 2022 05:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Jul 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Esha Gupta: Aashram 3 fame actress black bikini video getting viral on social media
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram

'आश्रम 3' में बॉबी देओल के साथ जबरदस्त इंटीमेट सीन देने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता इन दिनों सभी तरफ छाई हुई हैं। सोनिया का रोल निभाने के बाद ईशा गुप्ता ने खूब वाहवाही लूटी है। इस सीरीज से पहले भी वह अक्सर अपने बोल्ड और हॉट लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती थीं। फिल्मों और वेब सीरीज में बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली ईशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को साझा करती रहती हैं। एक बार फिर ईशा गुप्ता ने अपने हॉट अंदाज से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। उनका एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

Esha Gupta: Aashram 3 fame actress black bikini video getting viral on social media
ईशा गुप्ता - फोटो : insta

ईशा ने दिखाया बोल्ड अंदाज 
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो में खुले बालों में ईशा काली बिकिनी पहने समंदर किनारे बैठी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, वह वीडियो में अपनी बॉडी को बेहतरीन तरीके से मूव करती नजर आ रही हैं। ईशा गुप्ता का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री के फैंस जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं।

Esha Gupta: Aashram 3 fame actress black bikini video getting viral on social media
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
'आश्रम 3' फेम अभिनेत्री की पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट करते हुए उनकी हॉटनेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'प्योर ब्यूटी और सुपर सेक्सी।' दूसरे ने लिखा, 'अब बस भी कर दो यार...क्या करके मानोगी।' एक अन्य ने लिखा, 'आपके फिगर का क्या कहना।' कमेंट्स के साथ ही फैंस भी ईशा की वीडियो पर हार्ड और फायर इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों ईशा गुप्ता अपने बॉयफ्रेंड के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही हैं। इस वीडियो में भी ईशा ने अपने बॉयफ्रेंड मैनुअल कैंपोस ग्वालर को टैग करते हुए खुद को झेलने के लिए उनका धन्यवाद किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Gupta: Aashram 3 fame actress black bikini video getting viral on social media
ईशा गुप्ता - फोटो : insta

इन फिल्मों में किया काम
ईशा गुप्ता बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सारीज 'आश्रम 3' से फैन्स की दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। बता दें कि ईशा गुप्ता ने 'जन्नत 2', 'कमांडो 2', 'राज 3' और 'बादशाहो' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed