{"_id":"5c3b0b0bbdec227384429ae1","slug":"esha-gupta-on-hardik-pandya-controversy-koffee-with-karan-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या पर सवाल पूछा तो भड़कीं ये एक्ट्रेस, कभी इस क्रिकेटर संग रह चुके हैं अफेयर के चर्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हार्दिक पांड्या पर सवाल पूछा तो भड़कीं ये एक्ट्रेस, कभी इस क्रिकेटर संग रह चुके हैं अफेयर के चर्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 13 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya and esha gupta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बुरे फंसे हैं। महिलाओं पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उन्हें जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। वहीं अब विज्ञापन कंपनियों ने भी हार्दिक पांड्या से किनारा करना शुरू कर दिया है। यही नहीं बॉलीवुड में जिन लोगों के साथ उनके नाम जुड़ते आए हैं वो भी हार्दिक पांड्या को पहचानने से इनकार करने लगे हैं।
2 of 5
hardik pandya and esha gupta
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के गलियारों में हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के अफेयर की खबरें खूब चर्चा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा और हार्दिक की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और जल्द ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। अफेयर की खबरों पर ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'इन बातों में उतनी ही सच्चाई है जितना आपने पढ़ा है। लोग तो कहेंगे ही, उनका काम है कहना। कुछ भी लिखेंगे लेकिन वह मेरी असलियत है जो मुझे पता है। इस बारे में ना तो मैं हां कर रही हूं ना ही मना कर रही हूं।'
3 of 5
Esha Gupta
- फोटो : file photo
ईशा गुप्ता ने अपने अफेयर की खबरों से कभी इनकार भी नहीं किया लेकिन अब जब एक इवेंट में उनसे हार्दिक पांड्या के बारे में सवाल पूछा गया तो वो बिल्कुल भड़क उठीं। एक कार्यक्रम में पहुंचीं ईशा गुप्ता से जब पत्रकार ने हार्दिक पांड्या के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'आपको कैसे पता वो मेरे फ्रेंड हैं। जिनसे खबर मिली है कि वो मेरे फ्रेंड हैं उनसे ही आप बात करिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Esha Gupta
- फोटो : amar ujala
बाद में ईशा ने इस पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के बयान गलत हैं। महिलाओं और पुरुषों की तुलना नहीं हो सकती। बयान को सही नहीं ठहराया जा सकता। वर्क फ्रंट की बात करें तो 3 साल पहले टी सीरीज के सुपरहिट सॉन्ग मैं रहूं या ना रहूं में नजर आईं ईशा गुप्ता का नया म्यूजिक एलबम है- गेट डर्टी। मुंबई में इस एलबम के लॉन्च पर ईशा काफी चहकती हुई नजर आईं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, मंज म्यूजिक और सुमि मेहरा खासतौर से मौजूद रहे। म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है कूकी ने।
विज्ञापन
5 of 5
Esha Gupta
- फोटो : file photo
दूसरी ओर ईशा गुप्ता की फिल्म विनय विद्या रामा हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा 22 फरवरी को टोटल धमाल रिलीज होगी। डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में वो खूब धमाल मचाएंगी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और अरशद वारसी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।