फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा गुप्ता का खुलासा: हमबिस्तर होने से मना किया तो फिल्म से निकालना चाहता था प्रोड्यूसर, दो बार होना पड़ा कास्टिंग काउच का शिकार!

Thu, 28 Oct 2021 05:32 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 Oct 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Esha speaks on facing casting couch twiceThey won’t do it to industry kids
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता को फिल्म इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। ईशा गुप्ता का कहना है कि जो लोग इंडस्ट्री से बाहर के होते हैं, उन्हें ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। फिल्म उद्योग से जुड़े हुए परिवारों के बच्चों को कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ता। ईशा गुप्ता ने कहा कि एक बार मैंने जब फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ सोने से मना किया, तो वह मुझे फिल्म से बाहर निकालना चाहता था। गौरतलब है कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत 2 से की थी। इसके बाद वह रुस्तम, पलटन और बादशाहों जैसी फिल्मों में दिखीं। अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बातचीत की है।


 
 

Esha speaks on facing casting couch twiceThey won’t do it to industry kids
ईशा गुप्ता - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ईशा गुप्ता ने अपने इंटरव्यू में कहा, मैं उनदिनों मेकअप आर्टिस्ट के साथ अपना कमरा साझा करती थी। मैंने डरने का बहाना बनाया हुआ था और कहा था कि मैं कमरे में अकेली नहीं सो पाऊंगी। लेकिन असल बात यह थी कि मैं वहां किसी भूत से नहीं बल्कि एक इंसान से डरा करती थी। क्योंकि आपको पता नहीं होता कि वे कब आपको निकाल दें। उन्होंने कहा कि समस्या यह भी है कि वे केवल हमारे साथ कास्टिंग काउच करते हैं, वे इंडस्ट्री के बच्चों के साथ ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वहां उनके माता-पिता आएंगे और उन्हें मार देंगे। लेकिन हमारे लिए वे यह सोचकर करेंगे कि इसे काम चाहिए।
 

Esha speaks on facing casting couch twiceThey won’t do it to industry kids
इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता बोलीं- साथ सोने से इंकार किया, तो प्रोड्यूसर फिल्म से निकालना चाहता था
ईशा गुप्ता ने कहा, मैंने एक ऐसे इंसान का गंदा रूप देखा था, जो उसके साथ नहीं सोने पर मुझे फिल्म से बाहर निकालना चाहता था। फिल्म की शूटिंग चल रही थी और बीच में आकर प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें मेरे साथ काम नहीं करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha speaks on facing casting couch twiceThey won’t do it to industry kids
ईशा गुप्ता

उस वक्त तक चार से पांच दिन की शूटिंग भी हो गई थी। वह मुझे इसलिए फिल्म से बाहर निकालना चाहता था क्योंकि मैंने उसके साथ सोने से इंकार किया था। ईशा ने कहा कि इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने उनका साथ दिया और समर्थन में खड़े रहे और प्रोड्यूसर को मना कर दिया।

विज्ञापन
Esha speaks on facing casting couch twiceThey won’t do it to industry kids
ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता ने कहा, प्रोड्यूसर ने डायरेक्टर से कहा कि मैं उसे फिल्म में नहीं चाहता तो फिर वह यहां क्यों है? उस वक्त शूटिंग चल रही थी और डायरेक्टर ने कहा, वह मेरी हीरोइन है। डायरेक्टर मेरे पास आये और पूछा, क्या इस लड़के के साथ ऐसा हुआ है। मैंने उनकी तरफ देखा, हंसी और कहा 'हां सर। क्यों? वह बोला, नहीं। उसने मुझसे अभी कहा 'ईशा फिल्म में क्यों है? ईशा गुप्ता ने कहा कि  मुझे एहसास हुआ ऐसे लोग भी हैं जो मुझे काम नहीं देते, क्योंकि वे कहते हैं- वह कुछ नहीं करने जा रही है, क्या बात है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed