सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: अल्लू अर्जुन और भंसाली की जुगलबंदी की जानकारी लीक, दोनों के मेल से हिंदी सिनेमा हिलाने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 31 Mar 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE Allu Arjun and sanjay leela Bhansali upcoming film information leaked preparing to shake Hindi cinema both
अल्लू अर्जुन और संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का ऐलान अब किसी भी समय हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अल्लू अर्जुन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने का सेहरा निर्देशक संजय लीला भंसाली के सिर बंध सकता है। निर्माता निर्देशक करण जौहर ने भी अल्लू अर्जुन के हिंदी सिनेमा में प्रवेश के लिए तमाम गोटियां बिछाईं लेकिन सूत्र बताते हैं कि अल्लू अर्जुन ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म से इंकार कर दिया है। इंकार उन्होंने भंसाली की अगली फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ काम करने से भी कर दिया है। अब भंसाली अल्लू अर्जुन को लेकर एक सोलो फिल्म की तैयारी में हैं और इसके लिए हिंदी सिनेमा के उन दिग्गज निवेशकों के पास उनकी तरफ से फीलर्स भी पहुंचने शुरू हो चुके हैं, जो भंसाली के भव्य सिनेमा के इत्तेफाक रखते हैं।

 

Trending Videos
EXCLUSIVE Allu Arjun and sanjay leela Bhansali upcoming film information leaked preparing to shake Hindi cinema both
'अमर उजाला' के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल से हैदराबाद में एक्सक्लूसिव बातचीत करते अभिनेता अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला

‘अमर उजाला’ से कही दिल की बात
फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ की रिलीज के तुरंत बाद जब ‘अमर उजाला’ ने अल्लू अर्जुन से पूछा कि क्या आपके दरवाजे हिंदी सिनेमा के लिए भी खुल चुके हैं? तो उनका उत्तर था, ‘हां, वाकई मैंने हिंदी सिनेमा के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। अगर कोई वाकई में कोई शानदार प्रस्ताव हिंदी फिल्म का मेरा पास आता है तो मैं इसे करने के लिए तैयार हूं। अगर हिंदी सिनेमा से कुछ अच्छा मेरे पास आता है तो मैं हमेशा इसके लिए तैयार हूं।’ अल्लू अर्जुन की हिंदी सिनेमा के प्रति रुचि दिखाने का ये पहला मौका था और ‘अमर उजाला’ के इस इंटरव्यू के बाद ही हिंदी सिनेमा के निर्माता निर्देशकों ने अल्लू अर्जुन से संपर्क साधने शुरू भी कर दिए।

Allu Arjun Exclusive: ‘अमर उजाला’ से बोले अल्लू अर्जुन, ‘दुनिया में जल्द नंबर वन होगा भारतीय सिनेमा का कारोबार'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE Allu Arjun and sanjay leela Bhansali upcoming film information leaked preparing to shake Hindi cinema both
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर से नहीं बनी बात
अल्लू अर्जुन के हिंदी फिल्में करने के लिए खुद के तैयार होने का एलान करते ही हिंदी सिनेमा के जिन दिग्गज निर्माता निर्देशकों ने उनसे संपर्क किया, उनमें अग्रणी नाम करण जौहर का ही रहा। वह दक्षिण के ही एक और अभिनेता विजय देवराकोंडा को लेकर फिल्म ‘लाइगर’ पहले से बना रहे हैं। अल्लू अर्जुन का इस मामले में नजरिया साफ है, वह ऐसे फिल्म निर्माता या निर्देशक के साथ ही काम करते हैं, जिनके साथ उनकी विचारधारा मेल खाए और जो सिर्फ और सिर्फ उनकी फिल्म के लिए ही समर्पित रहे। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ की शूटिंग वह शुरू कर चुके हैं और इसके बाद उनकी इच्छा एक मेगा बजट हिंदी फिल्म करने की है।

EXCLUSIVE Allu Arjun and sanjay leela Bhansali upcoming film information leaked preparing to shake Hindi cinema both
sanjay leela bhansali, allu arjun - फोटो : सोशल मीडिया

‘बैजू बावरा’ का प्रस्ताव नामंजूर
करण जौहर के साथ अल्लू अर्जुन का मामला फिलहाल जमता नहीं दिख रहा। इसके बाद जिस निर्देशक का नाम अल्लू अर्जुन की लिस्ट में लिखा है, वह है संजय लीला भंसाली का। संजय लीला भंसाली के तेवरों और अपने कलाकारों के साथ उनके व्यवहार के हिसाब से तो अल्लू अर्जुन की पटरी भंसाली के साथ बैठ पाना मुश्किल है। लेकिन, भंसाली ने अपना व्यवहार सुधारने की कोशिशें शुरू की हैं और सूत्र बताते हैं कि इस बारे में दोनों की लंबी चर्चा भी हो चुकी है। बताया जाता है कि भंसाली ने अल्लू अर्जुन को अपनी अगली प्रस्तावित फिल्म ‘बैजू बावरा’ में तानसेन के रूप में विशेष भूमिका का प्रस्ताव दिया जिसे अल्लू अर्जुन नामंजूर कर चुके हैं।

विज्ञापन
EXCLUSIVE Allu Arjun and sanjay leela Bhansali upcoming film information leaked preparing to shake Hindi cinema both
Deepika Padukone, allu arjun - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और अल्लू की जोड़ी!
हिंदी सिनेमा में बड़े पैमाने पर निवेश करने वाले एक उद्योगपति से हाल ही में भंसाली की मुलाकात हुई बताई जाती है। सूत्र बताते हैं कि ये मुलाकात अल्लू अर्जुन को लेकर एक सोलो मेगा बजट फिल्म बनाने की है। और, बहुत संभव है कि इस फिल्म की हीरोइन भंसाली की प्रिय कलाकार दीपिका पादुकोण ही हों। दीपिका और भंसाली के रिश्ते हाल के दिनों में ठीक नहीं रहे हैं। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में जो गाना हुमा कुरैशी पर फिल्माया गया है, वह इसे पहले दीपिका पर ही फिल्माना चाहते थे, लेकिन इस फिल्म में खुद को लीड रोल का प्रस्ताव न मिलने से खफा दीपिका ने तब ना कर दिया था। ‘हीरामंडी’ में एक खास भूमिका के लिए भी दीपिका अतीत में ना कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed